पेज एक के लिए
रिमझिम बारिश लेकर पहुंचा मानसून
बरेली। लंबे इंतजार के बाद मानसून रिमझिम बारिश लेकर यूपी में प्रवेश कर गया। इसके चलते शाम को तेज हवा के साथ कई स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक कभी मध्यम तो कभी तेज बारिश की भविष्यवाणी की है।
बुधवार को सुबह से हल्के बादल छाए रहे। दिन भर हवा चली। सूरज की तपिश कम हो गई। दो दिन में अधिकतम तापमान में आठ डिग्री सेल्सियस से गिरावट हुई। दो दिन पहले जहां 43 डिग्री सेल्सियस तापमान था, वहीं बुधवार को 35 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस से 23.7 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। शाम को हवा चलने के बाद रिमझिम बारिश हुई। इससे मौसम सुहावना हो गया। पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डा. एचएस कुशवाहा ने पश्चिमी यूपी समेत रुहेलखंड मंडल में बृहस्पतिवार तक मानसून के प्रवेश करने और आगामी चार दिन तक कभी मध्यम तो कभी भारी बारिश होने की भविष्यवाणी की है। जून के आखिरी हफ्ते में होने वाली बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।