फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मानसिक तनाव से जूझ रहे 20 फीसदी शहरी, काउंसलिंग जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस आज : मनोचिकित्सक के मुताबिक पारिवारिक, कार्यस्थल, प्रेम-प्रसंग, रोजगार की चिंता बना रही मनोरोगी
विज्ञापन


बरेली। अव्यवस्थित जीवनशैली, कामकाजी दबाव, पढ़ाई का बोझ, कमजोर होती रिश्तों की डोर, आर्थिक संकट, कार्यस्थल पर सामंजस्य बिठाने में अड़चन आदि वजहों से मानसिक तनाव बढ़ रहा है। मनोचिकित्सक का दावा है कि 20 फीसदी शहरी किसी न किसी मनोरोग के चपेट में हैं।
निजी मेडिकल काॅलेज के मनोरोग विभाग के प्रो. दीपक चरन के मुताबिक मानसिक स्वास्थ्य दैनिक जीवन में कैसे सोचते हैं, किसी परिस्थिति से निपटने के लिए क्षमताओं का कैसे उपयोग करते हैं, यह मानसिक स्वास्थ्य पर निर्भर है। जबकि वर्तमान में इन गतिविधियों में सकारात्मक रुख रखना चुनौती है। जो चिंता, अवसाद, मन की थकान, उदासी जैसी मानसिक स्वास्थ्य समस्या की वजह बन रही है। करीब 20 फीसदी लोग जाने अनजाने किसी न किसी मनोरोग के चपेट में हैं। तादाद बढ़ रही है इसलिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी है।
विज्ञापन

डॉ. दीपक के मुताबिक सोशल मीडिया पर सर्फिंग, दूसरों से तुलना जैसे सामाजिक दबाव, अनियमित खानपान, नींद की कमी, नशा, निष्क्रिय दिनचर्या से भी मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है। कुछ शारीरिक बीमारियां, दवा, अनुवांशिक वजहों से भी मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है।

साइकोसिस, सिजोफ्रेनिया के ज्यादातर पहुंच रहे केस
जिला अस्पताल मनकक्ष के मनोचिकित्सक डॉ. आशीष कुमार के मुताबिक मानसिक तनाव के शुरुआती लक्षण नाम, वस्तु आदि भूलना है। अगर ध्यान न दें तो साइकोसिस, सिजोफ्रेनिया जैसी गंभीर स्थिति होती है। बगैर देरी मनोरोग विशेषज्ञ और प्रोफेशनल साइकोलॉजिस्ट से परामर्श लें। ब्यूरो
विज्ञापन


मनोरोग से बचाव के उपाय
मनोचिकित्सक के मुताबिक संतुलित आहार, योग, व्यायाम, पर्याप्त नींद, नशीली दवा और नशे से दूरी, करीबियों से बेहतर संबंध और मनचाहे स्थान की यात्रा मानसिक तनाव से निजात दिलाती है। किसी भी परिस्थिति में सकारात्मक बने रहने और जो कार्य करें उसे मनोयोग से करने से भी मानसिक तनाव से राहत मिलती है। कोई दिक्कत हो तो टोल फ्री नंबर 18008914416 और 14416 पर कॉल कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें