फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घोटाले के 1.66 करोड़ जमा करने पर ही वीडीओ को मिलेगा वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
शेरगढ़, बिथरी चैनपुर और क्यारा ब्लॉक की 12 ग्राम पंचायतों में प्रधान से मिलकर किया 3.32 करोड़ का गबन
विज्ञापन


बरेली। रामनगर ब्लॉक में तैनात ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) सूरज पाल सिंह जब तक घोटाले के 1.66 करोड़ रुपये वापस ग्राम निधि खाते में जमा नहीं करते, तब तक उन्हें वेतन नहीं मिलेगा। यह आदेश जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) दिनेश यादव ने रामनगर बीडीओ को जारी किया है। बड़ी बात यह है कि इतनी बड़ी धनराशि में घोटाला करने वाले सूरज पाल सिंह अभी भी रामनगर ब्लॉक क्षेत्र में दो क्लस्टर की ग्राम पंचायतों का जिम्मा संभाले हैं। दो क्लस्टर में सात ग्राम पंचायतों का होना कहा जा रहा है।
डीडीओ ने अपने कार्यालय के बिल लिपिक को भी निर्देश दिए हैं कि बीडीओ रामनगर से सूरज पाल सिंह से वसूली योग्य समेकित धनराशि की मासिक किस्तें निर्धारित कर वसूली प्रारंभ होने के उपरांत ही वेतन आहरित करने की कार्रवाई होनी चाहिए। वीडीओ सूरज पाल ने शेरगढ़, बिथरी चैनपुर और क्यारा ब्लॉक की 12 ग्राम पंचायतों में तैनाती के दौरान घोटाला किया है। जिसे जिला लेखा परीक्षा अधिकारी, सहकारी समितियां एवं पंचायतें की टीम ने ऑडिट में पकड़ा है। सूरज पाल ने संबंधित ग्राम पंचायतों के प्रधानों से संगठित होकर विकास कार्यों में कुल 3.32 करोड़ का घोटाला किया है। इसमें प्रधान और उसे, दोनों से आधी-आधी धनराशि वसूल होनी है।
विज्ञापन

सूरज पाल सिंह अपनी तैनाती अवधि में 12 ग्राम पंचायतों में घोटाले का रिकॉर्ड बनाया। गबन की धनराशि वसूली के लिए प्रधानों और वीडीओ को डीपीआरओ स्तर से भी कई बार पत्राचार हुए, लेकिन जब वीडीओ ने धनराशि संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम निधि के खातों में जमा नहीं की तो डीडीओ ने सख्ती दिखाई है। उधर, डीपीआरओ कमल किशोर ने बताया कि संबंधित ग्राम पंचायत के प्रधानों से वसूली के लिए पूर्व में आरसी जारी कराई गई हैं।
विज्ञापन


इन ग्राम पंचायतों में कर रखा है घोटाला
डीडीओ की तरफ से रामनगर बीडीओ को जारी आदेश के मुताबिक सूरज पाल सिंह से घोटाले के जो रुपये वसूले जाने हैं। उन ग्राम पंचायतों में शेरगढ़ ब्लॉक की पंडरी में 41.69 लाख रुपये, सुल्तानपुर में 21.34 लाख, बकैनिया वीरपुर 9.77 लाख, मानपुर पूर्वी में 9.14 लाख, रुस्तमनगर 55,155 रुपये, बसई में 31.42 लाख, कमुआ कलां में 14.82 लाख, औरंगाबाद में 21.57 लाख रुपये की वसूली होनी है। इसी तरह उससे क्यारा की ग्राम पंचायत सिमरा वोरीपुर के 1.31 लाख व बिथरी चैनपुर की ग्राम पंचायत परेवा कुइंया के 15.56 लाख रुपये भी वसूले जाने हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें