फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पिंजरे के ताला तोड़कर चुराए थे 20 मुर्गे, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शाही थाना क्षेत्र में मांस विक्रेता के पिंजरे का ताला तोड़कर बीस मुर्गे चोरी कर लिए गए। कुछ मुर्गों का मांस पकाकर दोस्तों ने दावत उड़ा दी, बाकी कम दाम में बेच दिए। पुलिस ने एक आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सेवा ज्वालापुर गांव निवासी उमेश ने बताया कि उनकी दुकान पर लोहे के पिंजरे में मुर्गे बंद रहते हैं। रात को वह पिंजरे में लोहे की चेन बांधकर उसमें ताला लगाकर घर चले जाते हैं। चेन काटकर 20 मुर्गे चोरी कर लिए गए। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद शाही थाना पुलिस ने डूंगरपुर गांव निवासी अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अनिल ने बताया कि उसने अपने दोस्तों संजीव और कमल के साथ चोरी की थी। कुछ मुर्गों का मांस पकाकर उन लोगों ने पार्टी कर ली। अनिल के पास से मुर्गा चोरी कर बेचने से मिले रुपये भी बरामद किए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें