फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बाइक से युवक को मारी टक्कर, घर में घुसकर महिलाओं को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
शीशगढ़। बाइक से टक्कर मारकर युवक को गिरा दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर उसकी व उसके परिजनों की पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि 22 नवंबर को उनका चचेरा भाई जुबैर नमाज पढ़ने जा रहा था। उसी समय बाइक से आ रहे पड़ोस में रहने वाले जुनैद पुत्र मकसूद ने जानबूझकर जुबैर को टक्कर मार दी। विरोध करने पर बाइक सवार जुनैद ने आवाज देकर अपने भाइयों जावेद, नावेद, गुड्डू, यूसुफ व पिता मकसूद को बुला लिया। उपरोक्त को आता देख बाइक की टक्कर से घायल जुबैर भाग कर घर में छिप गया। आरोप है कि आरोपी घर में घुसकर जुबैर, मां परवीन को पीट दिया।
युवती का कहना है कि जब जुबैर की मां परवीन बचने के लिए अपने चाचा इस्तकार के घर जाकर छिप गई तो आरोपियों ने उनके घर में जाकर चाची रेशमा, फहीम, नियाज़ बानो, खुशनुमा के साथ भी मारपीट की व युवती अफसाना के सिर में कोई धारदार हथियार मारकर सिर फोड़ दिया। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि जांच के बाद आरोपियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें