कैमरों का विकास भवन में होगा डिस्प्ले, बनेगा कंट्रोल रूम
बरेली। जिले की 101 सरकारी गोशालाओं में संरक्षित 15 हजार पशुओं की प्रशासन सीसी कैमरों के माध्यम से निगरानी कराएगा। इसके लिए अब तक 73 गोशालाओं में 194 कैमरे लगाए जा चुके हैं। इसका डिस्प्ले बोर्ड विकास भवन में होगा। कंट्रोल रूम भी बनाने की योजना है।
कैमरे ग्राम पंचायतें राज्य वित्त आयोग के बजट से लगा रही हैं। कैमरा लगाने के कार्य की हर रोज सीडीओ समीक्षा भी कर रही हैं। सीडीओ देवयानी ने बताया कि नई व्यवस्था से जहां गोशाला से जुड़ी तमाम शिकायतों का अंत होगा, वहीं किसी भी शिकायत की जांच आसान होगी। संवाद
-
पशुओं के गले से चोरी हो गईं रेडियम पट्टियां
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी (सीवीओ) डॉ. मनमोहन पांडेय ने बताया कि छुट्टा गोवंश के गले में रेडियम पट्टी पहनाना सफल हो नहीं रहा। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर फरीदपुर कस्बा क्षेत्र में करीब 500 पशुओं के गले में रेडियम पट्टी डाली भी गई थीं। अधिकांश पशुओं के गले से ये पट्टियां चोरी हो गई हैं।