फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी: एक अप्रैल से चलेंगी साढ़े तीन महीने से रद्द ट्रेनें

विज्ञापन
ट्रेन में जुड़ी जुड़ी बोगियां - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बरेली। साढ़े तीन महीने बाद एक अप्रैल से रेलवे बोर्ड ने रद्द ट्रेनों के संचालन को हरी झंडी दे दी है। ऐसी करीब एक दर्जन ट्रेनें 15 दिसंबर से नहीं चल रही थीं। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

रेलवे हर साल दिसंबर में ठंड और कोहरे की वजह से छोटी दूरी वाली ट्रेनों का संचालन बंद कर देता है। 15 दिसंबर, 2018 से जंक्शन से चलने और गुजरने वाली एक दर्जन ट्रेनों को एक महीने के लिए रद्द किया गया था। इसके बाद सभी ट्रेनों को कुंभ में लगा दिया गया। चार मार्च को कुंभ समाप्त हुआ, लेकिन रेलवे ने 31 मार्च तक ट्रेनों का संचालन रद्द रखने का आदेश जारी कर दिया। अब रेलवे बोर्ड ने एक अप्रैल से सभी ट्रेनें चलाने का निर्देश दिया है। इनके लिए रिजर्वेशन भी शुरू हो चुके हैं। बता दें कि कोहरे की वजह से लखनऊ-आनंद विहार डबल डेकर, वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस, अंबाला-बरौनी हरिहरनाथ एक्सप्रेस, मेरठ सिटी-लखनऊ राज्यरानी एक्सप्रेस, शहीद एक्सप्रेस, सरयू-यमुना शहीद एक्सप्रेस समेत कई पैसेंजर ट्रेनें 15 दिसंबर से रद्द कर दी थीं।
रिजर्वेशन खुलते ही शुरू हो गई वेटिंग
29 मार्च से रेलवे कंट्रोल रूम मुरादाबाद से रिजर्वेशन शुरू करने के आदेश आते ही लोगों ने देहरादून-हरिद्वार के लिए रिजर्वेशन कराना शुरू कर दिए। वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस में एक अप्रैल को जंक्शन से 27 वेंटिंग और अंबाला-बरौनी हरिहरनाथ एक्सप्रेस में 72 वेटिंग हो गई। देहरादून के लिए रोजाना की ट्रेनों में हावड़ा-देहरादून दून एक्सप्रेस और जनता एक्सप्रेस हैं, जबकि साप्ताहिक ट्रेनों में उपासना, राप्तीगंगा एक्सप्रेस हैं।
विज्ञापन

चार अप्रैल से चलेगी गरीब नवाज एक्सप्रेस
सप्ताह में तीन दिन चलने वाली किशनगंज-अजमेर गरीब नवाज एक्सप्रेस चार अप्रैल से चलेगी, जबकि यह ट्रेन 15 दिसंबर से रद्द थी। गरीब नवाज एक्सप्रेस किशनगंज (बिहार) से रविवार, मंगलवार और शुक्रवार सुबह 8.26 बजे और अजमेर से सोमवार, मंगलवार और बृहस्पतिवार को रात 1.20 बजे पर जंक्शन पहुंचती है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें