फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में तनाव का माहौल है, छात्रा की तलाश कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। थाना बिथरी चैनपुर के एक गांव से दूसरे समुदाय के युवक संग निकली छात्रा की बरामदगी न होने से तनाव का माहौल कायम है। सीओ एलआईयू ने डीएम और एसएसपी को रिपोर्ट भेजकर स्थिति से अवगत कराया है। हिंदू संगठनों में इससे रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

बिथरी चैनपुर के गांव की एक छात्रा दो फरवरी को फरीदपुर के डिग्री कॉलेज में पढ़ने आई थी। गांव के दूसरे संप्रदाय के लोग लड़की को ले गए। सहेली की सूचना पर परिजन रिपोर्ट लिखाने पहले थाना बिथरी चैनपुर गए तो वहां से टकराकर फरीदपुर भेज दिया गया। फरीदपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामला दो संप्रदाय का होने के कारण गांव में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है। नामजद लोग परिवार समेत गांव छोड़कर गायब हैं। एक पक्ष से जुड़े संगठनों में घटना को लेकर रोष व्याप्त है। आंदोलन की चेतावनी पुलिस प्रशासन को दी गई है। सीओ एलआईयू ने रिपोर्ट में जिक्र किया है कि गांव में एक समुदाय की आबादी 75 फीसदी तो दूसरे यानि पीड़ित पक्ष की 25 फीसदी है। पीड़ित पक्ष को आशंका है कि कहीं लड़की का धर्म परिवर्तन न करा दिया जाए। ऐसे में छात्रा की बरामदगी बेहद जरूरी है। गांव में सांप्रदायिक तनाव होने से पुलिस-प्रशासन की नजर बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार का कहना है कि मोबाइल की कॉलडिटेल निकाली गई है और कई स्थानों पर छात्रा को बरामद के लिए दबिश भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें