फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा मार्केट में हंगामा, बाजार बंद करने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंदिरा मार्केट में पोर्टेबल शॉप लगाने के दौरान शुक्रवार रात व्यापारियों ने हंगामा कर दिया। व्यापारियों का आरोप था कि नेताओं को बड़ी दुकानें दी गई हैं और उन्हें चाबी नहीं दी जा रही है। शनिवार से वे लोग चाबी न मिलने तक बाजार बंद रखेंगे।
विज्ञापन

नगर निगम ने वेंडिंग जोन योजना में इंदिरा मार्केट को शामिल किया है। यहां के फड़ हटाकर दुकानदारों को पोर्टेबल शॉप दी जा रही हैं। कुछ दुकानों को चाबी मिल चुकी है और कुछ की अभी प्रक्रिया चल रही है। शुक्रवार रात करीब 11 बजे ठेकेदार के कर्मचारी जब फड़ हटाकर पोर्टेबल शॉप रखने पहुंचे तो कुछ व्यापारियों ने तुरंत चाबी देने की मांग करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आमिर, पंकज गुलाटी, रितेश शर्मा आदि व्यापारी बोले- जिन लोगों के फड़ हटाकर दुकानें लग चुकी हैं, उन सब को अभी तक चाबियां नहीं मिली हैं। एसोसिएशन के नाम पर कुछ व्यापारी नेता उनका शोषण कर रहे हैं। उन्हें छोटी दुकानें दी जा रही हैं जबकि चार व्यापारी नेताओं ने अपने लिए बड़ी दुकानें ले ली हैं। उन लोगों को शिकायत के लिए मेयर उमेश गौतम के पास भी नहीं जाने दिया जा रहा है। व्यापारी नेता पर उन्होंने दुकान से ज्यादा कीमत वसूलने के भी आरोप लगाए। कहा, अगर चाबी नहीं मिलीं तो शनिवार से वे लोग बाजार बंद कर देंगे और चाबी न मिलने तक नहीं खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें