फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाटा सूमो पलटी तो हाईवे पर बिखरी हरियाणा की शराब, मची लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी (बरेली)। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर टायर फटने से सफेद रंग की टाटा सूमो पलटी तो उसमें लदी हरियाणा की अंग्रेजी शराब दूर तक बिखर गईं। ग्रामीण कुछ बोतलें उठा ले गए तो बाकी पुलिस ने कब्जे में ले लीं। कार में चैंबर बनाकर शराब रखी गई थी और असली नंबर प्लेट भी अंदर ही रखी थी। पुलिस ने ड्राइवर को पकड़ लिया है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर की ओर जा रही सफेद टाटा सूमो सुबह करीब नौ बजे टिसुआ के पास टायर फटने की वजह से पलट गई। कार से अंग्रेजी शराब के अद्धे (हाफ) निकलकर सड़क पर बिखर गए। कुछ टूट भी गए। शराब देख ग्रामीणों और राहगीरों में लूटने की होड़ मच गई। सूचना पर कोतवाल सुरेश पाल सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। ग्रामीणों को खदेड़कर ड्राइवर और शराब कब्जे में ले ली। थाने में पूछताछ के दौरान सामने आया कि ड्राइवर रवि कुमार यादव मध्यप्रदेश के सीपरी कोतवाली के फतेहपुर कोठी का मूल निवासी है और फिलहाल नोएडा में रह रहा है। वह हरियाणा में बिक्री के लिए अधिकृत इंपीरियल ब्लू शराब सस्ते दाम पर खरीदकर ले जा रहा था। शराब शाहजहांपुर व हरदोई में बेचने की योजना थी। कार पर नकली नंबर प्लेट लगी थी और असली अंदर छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने उसके खिलाफ धोखाधड़ी तथा आबकारी अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज कर ड्राइवर को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें