फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘53 हजार स्कूली बच्चों को दो खतरनाक बीमारियों से बचाया’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मिजिल्स-रूबेला के खिलाफ टीकाकरण अभियान की शुरुआत सोमवार को शहर विधायक डॉ. अरुण कुमार ने हार्टमन कॉलेज में बच्चे को टीका लगाकर की। विधायक ने कहा कि मिजिल्स और रुबेला घातक बीमारियां हैं। इनसे बचाव के लिए सरकार ने टीकाकरण अभियान शुरू किया है, ताकि इनपर काबू पाया जा सके। सीएमओ डॉ. विनीत कुमार शुक्ल ने कहा कि गर्भवती को रूबेला बीमारी हो जाए तो शिशु दिव्यांग पैदा होता है। इस अभियान में लक्षित सभी बच्चों का टीकाकरण करने के बाद जानलेवा बीमारियां खत्म हो सकती है।
विज्ञापन

पहले दिन जनपद के 257 स्कूलों में 53,352 बच्चों को टीका लगाया गया। इसमें सभी सरकारी और निजी स्कूलों को शामिल किया गया है। नौ महीने से 15 साल तक के बच्चों को मिजिल्स और रुबेला की वैक्सीन लगाई जानी है। विभिन्न स्कूलों में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपा सिंह ने मानीटरिंग की। डॉ. पूजा द्विवेदी, डॉ. पीवी कौशिक समेत स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें