बरेली। पीलीभीत रोड पर डिवाइडर लगातार हादसे का सबब बन रहे हैं। यहां न तो स्ट्रीट लाइट ही दुरुस्त है और न ही रिफ्लेक्टर ही बेहतर तरीके से लगे हुए हैं, ऐसे में आए दिन वाहन हादसे का शिकार हो जाते हैं।
नवाबगंज के युवा व्यवसायी की मौत और उनके साथियों के घायल होने की घटना फोनिक्स मॉल के पास हुई। पूरे रास्ते पर रोड के डिवाइडर क्षतिग्रस्त हैं। मॉल के आगे जरूर पथप्रकाश व्यवस्था दुरुस्त है पर आगे बढ़कर हादसों का पूरा चांस रहता है। डिवाइडर पर हरियाली न होने से सामने आने वाले वाहनों की चौंध भी ड्राइवरों का ध्यान भटकाती है। वहीं ओवरटेक के वक्त अक्सर गलतफहमी हो जाती है और वाहन या तो डिवाइडर पर चढ़ जाते हैं या फिर दूसरे वाहन से भिड़ जाते हैं। पहले भी यहां इस तरह के हादसे हो चुके हैं।