फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुछ मतदाताओं पहचान में नहीं आ रहे फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। नई वोटर लिस्ट में मतदाताओं के फोटो, नाम व पतों में गड़बड़ियां तलाशने के लिए दिनभर विभिन्न तहसीलों से आया स्टाफ जुटा रहा। कर्मचारियों का कहना है कि कई मतदाताओं के फोटो काफी डार्क हैं। इससे उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। इसके अलावा कोई बड़ी खामी सामने नहीं आई है। जांच के बाद अब इन लिस्टों को सभी पोलिंग बूथों पर भिजवाने की तैयार की जा रही है। जिला प्रशासन के पास नई वोटर लिस्ट छपकर पहुंच चुकी है। अब इसे पोलिंग बूथों पर सीधे मतदेय स्थल पर भेजे जानी की तैयारी है। इससे पहले कलक्ट्रेट में चुनाव कार्यालय के बाहर भी तहसीलों के कर्मचारियों को बुलाकर इन वोटर लिस्ट को चेक कराए जाने का काम कराया गया। कर्मचारियों ने बताया कि लिस्ट में कोई खास खामी नहीं निकली है, बस कुछ मतदाताओं के फोटो कुछ डार्क हो गए हैं। कर्मचारियों ने मतदाता सूची पर नाम और पते चेक करने के बाद रिपोर्ट निर्वाचन अधिकारियों को सौंप दी है। अधिकारियों ने बताया इसके बाद इन सूची को मतदान केंद्रों पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


दो दिन में छपकर आ जाएगी वोटर पर्ची
अभी 31 लाख मतदाताओं की वोटर पर्चियां छपकर नहीं आई हैं। जबकि मतदान से पहले सभी मतदाताओं को वोटर पर्ची के साथ ही वोटर गाइड का भी वितरण होना है। अधिकारियों का कहना है कि ये काम भी काफी महत्वपूर्ण है और समय से पूरा होना है। दो दिन में मतदाता पर्चियां छपकर आ जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें