बरेली। पेट्रोलियम मंत्रालय देशभर में सोमवार से नए पंपों की आवंटन प्रक्रिया शुरू करने जा रहा है। बरेली क्षेत्र में सौ पेट्रोल पंप पहले चरण में लाटरी से तय होंगे। ऑनलाइन लाटरी कराने संबंधी सभी तैयारियां तीनों कंपनियों ने कर ली है।
सोमवार 11 फरवरी से इंडियन ऑयल कारपोरेशन, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन संयुक्त रुप से अपने नए पंप डीलर की चयन प्रक्रिया शुरू करेगी। बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, रामपुर और लखीमपुर खीरी जिला के लिए ऑनलाइन लाटरी प्रक्रिया बरेली स्थित ओबराय होटल परिसर में होगी। दस दिन तक चलने वाली लाटरी प्रक्रिया से सौ आवेदकों का भाग्य तय होगा। इससे पहले मंत्रालय ने साढ़े चार सौ लोकेशन पर लाटरी प्रक्रिया कराने का फैसला लिया था, लेकिन अब सिर्फ सौ स्थानों के लिए चयन प्रक्रिया होगी।