फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल- तीस मरीजों की होगी डायलिसिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे लोगों को अब डायलिसिस के लिए भारी भरकम रकम खर्च करने और प्राइवेट अस्पताल के चक्कर नहीं काटने होंगे। शनिवार को वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने जिला अस्पताल में 10 बेड के डायलिसिस यूनिट का लोकार्पण किया।
विज्ञापन

आर्थोपेडिक वार्ड से सटे और आयुर्वेदिक ओपीडी के ठीक सामने डायलिसिस यूनिट का बनारस के हेरिटेज हॉस्पिटल की टीम संचालन करेगी। पिछले दिनों ट्रायल में सभी उपकरण का संचालन बेहतर मिलने के बाद हेरिटेज अस्पताल की टीम ने अस्पताल प्रशासन को मरीजों के डायलिसिस करने के लिए यूनिट को तैयार होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद अस्पताल प्रशासन ने अन्य व्यवस्थाएं कर यूनिट की शुरुआत शनिवार को क रा दी है। इस मौके पर वित्त मंत्री ने कहा कि इससे आर्थिक कमजोर वर्ग को बड़ा फायदा मिलेगा। क्योंकि निजी अस्पतालों में चक्कर लगाने में काफी पैसा लगता है। इस दौरान डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. डॉ. विनीत शुक्ला, सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता, डॉ. एके गौतम मौजूद रहे।

तीन शिफ्ट में होगी डायलिसिस
सीएमएस डॉ. केएस गुप्ता के मुताबिकडायलिसिस यूनिट में 10 बेड हैं। ऐसे में एक साथ 10 मरीजों की डायलिसिस होगी। एक बेड पर हेपेटाइटिस ‘सी’ से जूझ रहे गुर्दा रोगी की डायलिसिस होगी। जबकि नौ बेड पर सामान्य मरीजों की। सुबह 8 बजे से रात 10 बजे के बीच में तीन शिफ्ट में अधिकतम 30 मरीजों की डायलिसिस होगी। एक डायलेजर से मरीज का 10 बार डायलिसिस होगा।
विज्ञापन


आधुनिक मशीनों से लैस है यूनिट
डायलिसिस यूनिट में जर्मनी और जापान की तकनीक से बनी मशीनें लगाई गई हैं। कंपनी ने तीन हजार लीटर का पांच चरणों में फिल्टर करने वाला आरओ प्लांट लगाया है। आकस्मिक जरूरत पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए भी मरीजों के इलाज की तकनीकी से यूनिट लैस है। करीब डेढ़ करोड़ की लागत से यूनिट तैयार हुई है।

तैयार है 20 कर्मचारियों की टीम
यूनिट संचालन के लिए छह तकनीशियन नियुक्त हुए हैं। इसके अलावा दो डॉक्टर, छह नर्स, दो वार्ड ब्वॉय समेत 20 कर्मचारियों की टीम तैनात रहेगी। अब तक डायलिसिस कराने के लिए 31 मरीजों ने पंजीकरण कराया है। वहीं, जरूरत पड़ने पर और भी स्टाफ को नियुक्त किए जाने की संभावना है।

दो साल बाद हुआ तैयार
गुर्दा रोगियों को बेहतर इलाज की सुविधा मुहैया कराने के लिए जिला अस्पताल में डायलिसिस यूनिट की स्थापना करने का एलान दो साल पहले शासन ने किया। पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) के आधार पर संचालित होने वाले इस डायलिसिस सेंटर का करार वाराणसी के हेरिटेज अस्पताल से हुआ है। करीब दो हजार वर्ग फिट में बनी यूनिट अस्पताल प्रशासन को बनाने में करीब डेढ़ साल लग गए। वहीं, बिजली का कनेक्शन आदि बाधाओं के बाद संचालन शुरू हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें