फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार शिक्षकों ने अध्यक्ष पद के लिए ठोंका दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। 13 जनवरी को विश्वविद्यालय कैंपस में होने वाले रूटा चुनाव को लेकर बरेली कॉलेज सेमिनार हॉल में सोमवार को नामांकन हुए। चार शिक्षकों ने अध्यक्ष पद के लिए दावा ठोंका। इसमें बरेली कॉलेज के डॉ. आरिफ नदीम, डॉ. सोनकर, मुकेश गुप्ता वर्धमान कॉलेज व अन्य शिक्षकों ने पर्चा भरा। महामंत्री पद के लिए डॉ. चारु मेहरोत्रा, डॉ. स्वेदश सिंह समेत तीन शिक्षकों ने नामांकन कराया। उपाध्यक्ष के लिए 11, संयुक्त मंत्री के लिए 5, कोषाध्यक्ष पर 2 और फुुपुक्टा प्रतिनिधि के लिए चार आवेदन हुए। नामांकन प्रक्रिया विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक डॉ. यशपाल सिंह, डॉ. एके रुस्तगी, डॉ. दानवीर और चुनाव अधिकारी डॉ. एसएम नोमान, डॉ. संजीव सक्सेना की निगरानी में हुई।
विज्ञापन


विवि कैंपस में भी चुनाव का बिगुल बजा
बरेली। विश्वविद्यालय कैंपस में भी शिक्षक संघ चुनाव का बिगुल बज गया है। सोमवार को नामांकन हुए। अध्यक्ष पद के लिए डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव, डॉ. नलिनी सिंह, प्रेमपाल सिंह ने नामांकन कराया। उपाध्यक्ष पद के लिए डॉ. अमित वर्मा और महामंत्री पद के लिए डॉ. अमित वर्मा और प्रेमपाल सिंह ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें