फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कॉलोनी ध्वस्त करने गई बीडीए टीम पर हमला, जेसीबी ड्राइवर को पीटा

Sun, 18 Nov 2018 01:12 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
अवैध निर्माण ढहाती बीडीए की टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीडीए सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह की अगुवाई में नैनीताल रोड पर गांव दोहना पीतमराय में 20 हजार वर्ग मीटर एरिया में निर्माणाधीन अवैध कॉलोनी को तहस-नहस करने पहुंची टीम पर कॉलोनाइजर के लोगों ने हमला कर दिया। बीडीए सचिव और उनके स्टाफ को घेरने के बाद उनसे बदसलूकी और धक्कामुक्की की गई। जेसीबी ड्राइवर को बुरी तरह पीट दिया गया।
विज्ञापन


हमले के बाद जान बचाकर भागी टीम से घटना की जानकारी मिलने के बाद बीडीए उपाध्यक्ष फोन पर पूरा वाकया एसपी सिटी और एडीएम सिटी को बताया। इस मामले में तीन नामजद आरोपियों के साथ कई अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना भोजीपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। बीडीए ने आरोपियों पर प्रशासनिक अफसरों को आरोपियों के खिलाफ अपनी तरफ से भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा है।

बीडीए कई दिनों से अवैध कालोनियों को ध्वस्त करने का अभियान चला रहा है। शनिवार को बीडीए टीम बगैर पुलिस फोर्स लिए नैनीताल रोड पर सिद्धि विनायक कॉलेज के सामने पप्पू यादव और फैयाज खां की करीब 20 हजार वर्ग मीटर एरिया में निर्माणाधीन अनधिकृत कॉलोनी ध्वस्त करने पहुंची। इस कालोनी का न रेरा में पंजीकरण था न ही लैंडयूज बदलवाकर लेआउट मंजूर पास कराया गया था।
विज्ञापन


बीडीए टीम ने यहां पहुंचने के बाद जेसीबी ने कॉलोनी की बाउंड्रीवाल गिराने के बाद बिजली के खंभे भी उखाड़ दिए। बिल्डिंग भी गिरा दी। बीडीए सचिव के अनुसार टीम जब कालोनाइजर का कार्यालय ध्वस्त करने लगी तभी पूर्व प्रधान फैयाज खां और पप्पू यादव भीड़ लेकर पहुंच गए और स्टाफ को घेरकर बदसलूकी और धक्कामुक्की शुरू कर दी। जेसीबी ड्राइवर को बुरी तरह पीट दिया।

सचिव ने बीडीए उपाध्यक्ष डा. सुरेंद्र कुमार को सूचना दी तो उन्होंने एडीएम सिटी और एसपी सिटी से फोन पर बात की। तुरंत पुलिस फोर्स मौके पर भेजा गया। तब तक बीडीए टीम 80 फीसदी निर्माण ध्वस्त करने के बाद वापस आ गई। पप्पू यादव, सचिन यादव और फैयाज खां को नामजद करते हुए उनके कई गुर्गों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

नीली बत्ती वाली गाड़ी पर हमला करने की हिम्मत भला किसी की हो सकती है। हमने तो बीडीए वालों से कुछ नहीं कहा, लेकिन जिन्होंने प्लाट खरीदे थे, उन्होंने उनको तोड़ने का विरोध जरूर किया। बीडीए ने जेसीबी चलाकर हमारा बहुत नुकसान कर दिया। पप्पू यादव, कालोनाइजर

अवैध कालोनी ध्वस्त करने गई बीडीए की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मैने इस संबंध में एडीएम सिटी और एसपी सिटी से बात की। 80 फीसदी कालोनी हालांकि ध्वस्त हो गई थी। हमलावरों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। बची कालोनी भी ध्वस्त की जाएगी। अब अवैध कालोनियां रोजाना ध्वस्त की जाएंगी। किसी को भी छोड़ा नहीं जाएगा। चाहे कितना ही ताकतवर क्यों न हो। डा. सुरेंद्र कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष बीडीए
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें