फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुद्दे बदलने में माहिर भाजपा देश के लिए मुसीबत

Fri, 26 Oct 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम
विज्ञापन
 सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि दो करोड़ लोगों को रोजगार और 90 दिन में महंगाई कम करने के वादे के साथ सरकार बनाने वाली भाजपा देश के लिए मुसीबत बन चुकी है। मुद्दों को बदलने में माहिर इस सरकार में नौकरियां तो किसी को मिली नहीं, उल्टे डीजल-पेट्रोल और रसोई गैस सब महंगा हो गया। नरेश उत्तम बृहस्पतिवार को बदायूं जाते हुए कुछ देर बरेली जंक्शन पर रुककर मीडिया से रूबरू थे।
विज्ञापन

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा से सभी परेशान हैं। किसान इसलिए नाराज है क्योंकि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू नहीं हुई। घाटे पर फसल बेचकर उन्हें आत्महत्या करनी पड़ रही हैं। वादा किसानों की आय दोगुनी करने का था लेकिन किसानों के बजाय पूंजीपतियों की आय बढ़ गई, वह भी चार गुनी। देश में समरसता घटी है, भाजपा के अनुषांगिक संगठन मनमानी कर रहे हैं। यह सरकार मुद्दों को बदलने में भी माहिर है। हम महंगाई कम करने की बात करते हैं तो वे नए मुद्दे पैदा कर देते हैं। संविधान के अनुरूप काम करने के बजाय घोटालों पर पर्दा डाला जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश तक मीडिया के सामने अपनी बात कहने को मजबूर हैं। गठबंधन के सवाल पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष फैसला करेंगे। बसपा समेत तमाम दल भाजपा को हटाने में लगे हैं। फूलपुर, नूरपुर आदि में भाजपा को सबक मिल भी चुका है। शिवपाल यादव की पार्टी पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। बरेली में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष को पद से हटाने को चुनाव से पहले की सामान्य प्रक्रिया बताया। इस दौरान पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार, अताउर्रहमान, कदीर अहमद, योगेश पटेल, अरविंद यादव, दीपक शर्मा, संजीव यादव, प्रमोद यादव, हैदर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें