फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के मैदान पर भू माफिया का खेल, पहले बनी दुकानें और अब सड़क बनने लगी

Fri, 26 Oct 2018 12:04 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
नदोसी स्थित प्राथमिक विद्यालय की खाली पड़ी जमीन पर भूमाफि या ने कब्जा कर मकान और दुकानें बनवा ली हैं। इसके बाद नगर निगम से विद्यालय की जमीन पर सड़क डलवाने के लिए बजट स्वीकृत कराकर रात में मिट्टी डलवाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी उन पर हमलावर हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बचाया और मिट्टी डाल रही ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया। मामले की शिकायत डीएम, नगर आयुक्त, बीएसए एवं अन्य अधिकारियों से की गई है। बीएसए ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

सीबीगंज के गांव नदोसी में प्राथमिक विद्यालय की गाटा संख्या 216 में पांच बीघा 12 बिस्वा जमीन राजस्व रिकॉर्ड में बच्चों के खेल मैदान के रूप में दर्ज है। इसमें से कुछ जमीन पर गांव के ही लोगों ने कब्जा करके मकान और दुकानें बना रखे हैं। बाकी बची जमीन पर भी भूमाफिया की नजरें लगी हुई हैं।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार ने बताया की गांव के ही एक शख्स ने रास्ता एवं विद्यालय की कुछ खाली पड़ी जमीन पर अवैध कब्जा कर मार्केट बना ली। इसके बाद जब रास्ता बंद हो गया तो क्षेत्र के कुछ प्रभावशाली लोगों ने नगर निगम में साठगांठ कर विद्यालय की खाली पड़ी जमीन पर सड़क स्वीकृत कराकर मिट्टी डलवाना शुरू कर दी।

बृहस्पतिवार को इस मामले की जानकारी जब विद्यालय के प्रधानाचार्य को हुई तो उन्होंने विरोध किया। इस पर आरोपी पक्ष प्रधानाचार्य पर हमलावर हो गया। सूचना पर डायल-100 मौके पर पहुंची और मिट्टी डाल रही ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में लेकर थाना पुलिस को सौंप दिया। हालांकि पुलिस ने इसे थाने से छोड़ दिया।

प्रधानाचार्य का आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई है। प्रधानाचार्य ने इस मामले की लिखित शिकायत डीएम, थाना सीबीगंज, नगर आयुक्त, बीएसए आदि से की है।

पैमाइश में पाया कब्जा, रिपोर्ट के आदेश
शिकायत पर अधिकारियों ने पांच लेखपालों की टीम बनाकर विद्यालय की जमीन की पैमाइश कराई। जांच में विद्यालय की जमीन पर कब्जे की पुष्टि हो गई। इसके बाद बीएसए ने मामले में आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

प्रधानाचार्य ने मांगी सुरक्षा
विद्यालय की जमीन बेशकीमती है, इसके चलते भूमाफिया की इस पर निगाहें जमी हुई हैं। प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार ने बेसिक शिक्षा अधिकारी से विद्यालय परिसर में ड्यूटी के दौरान सुरक्षा मुहैया कराए जाने की मांग की है। उनका कहना है कि उनको जान माल का खतरा है और झूठे मुकदमे में फं साने की भी धमकी दी गई है।


वह सड़क काफी पूर्व की स्वीकृत है। अगर लेखपाल की पैमाइश में जमीन विद्यालय की जमीन निकली है तो वहां पर सड़क नहीं बनाई जाएगी। - संजय चौहान, एक्सईएन, नगर निगम

भूमाफिया स्कूल की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। पहले दुकानें आदि बना लीं और अब रास्ता बनाने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने अधिकारियों से शिकायत की है। - सर्वेश कुमार, प्रधानाचार्य
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें