फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माननीय न कहने पर पार्षदों को ऐतराज

विज्ञापन
विज्ञापन
‘हम सभासद नहीं पार्षद हैं और माननीय भी’
विज्ञापन

डीएम कार्यालय से जारी चिट्ठी पर पार्षदों ने जताया ऐतराज
बरेली।
डीएम कार्यालय से जारी पत्र में पार्षदों को सभासद लिख दिया गया। उनके पद के आगे ‘माननीय’ भी नहीं लिखा गया। इस पर भाजपा पार्षदों ने ऐतराज जताते हुए नगर आयुक्त को पत्र लिखा है कि आगे से ऐसी चूक न हो।
विज्ञापन

शनिवार को अपर नगर आयुक्त ईश शक्ति सिंह ने व्हाट्सऐप पर सभी पार्षदों को डीएम कार्यालय से जारी पत्र प्रेषित किया। 20 मई को पूर्वाह्न 11:30 बजे कलक्ट्रेट सभाकक्ष में होने वाली शांति व्यवस्था संबंधी बैठक को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से जारी इस पत्र में पार्षद की जगह सभासद लिखा गया है और इससे पूर्व संबोधन के तौर पर माननीय शब्द का प्रयोग भी नहीं किया गया है। इसे लेकर नगर निगम की मुख्य सचेतक शालिनी जौहरी, पार्षद सतीश कातिब आदि ने नगर आयुक्त राजेश श्रीवास्तव को पत्र लिखकर ऐतराज जताया है। कहा है कि इसकी पुनरावृत्ति न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें