सोनी मुरादाबाद गए, अनिल
गुप्ता नए आरटीओ बने
लखनऊ। परिवहन विभाग ने शुक्रवार देर रात प्रदेश भर के 54 आरटीओ (संभागीय परिवहन अधिकारी) एवं एआरटीओ (सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी) की तैनाती में फेरबदल किया। बरेली से आरआर सोनी मुरादाबाद में आरटीओ बनाए गए हैं। उनकी जगह अनिल गुप्ता तैनात हुए हैं।
मुरादाबाद के आरटीओ जय शंकर तिवारी को हटाकर बरेली में आरटीओ प्रवर्तन बनाया गया है। अनिल कुमार गुप्ता को आरटीओ प्रवर्तन मिर्जापुर से बरेली का नया आरटीओ बनाया गया। इसके अलावा एआरटीओ प्रवर्तन बदायूं अमिताभ राय को एआरटीओ प्रवर्तन पीलीभीत, एआरटीओ प्रशासन रामपुर सोहेल अहमद को एआरटीओ प्रवर्तन बदायूं और एआरटीओ प्रशासन हरदोई शिव शंकर सिंह को एआरटीओ प्राविधिक बरेली बनाया गया है। इसके अलावा एआरटीओ प्रशासन पीलीभीत राजेश कुमार गंगवार को मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया है।