फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होलसेल कपड़ा बाजार बंद, फर्नीचर प्रतिष्ठान भी नहीं खुले

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली।
विज्ञापन

पहली जुलाई पास आते ही जीएसटी प्रणाली के विरोध में व्यापारी संगठन लामबंद होने लगे हैं, होलसेल कपड़ा एसोसिएशन ने मंगलवार से तीन दिवसीय बाजार बंद आह्वान किया है। फर्नीचर कारोबारियों ने भी बुधवार तक प्रतिष्ठान बंद रखने का फैसला किया है। इसके अलावा उद्योग व्यापार मंडल ने तीस जून को भारत बंद का एलान किया है।
मंगलवार सुबह ही होलसेल कपड़ा बाजार में एसोसिएशन की हलचल शुरू हो गई। इसलिए एक भी प्रतिष्ठान नहीं खुल पाया। पहले दिन करीब दस करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार प्रभावित हुआ है। आंदोलनकारियों ने रिटेल कारोबारियों से भी सहयोग मांगा है, क्योंकि पहली जुलाई में देश व्यापी बंद होगा। उधर, थोक कारोबार बंद होने से रिटेल दुकानदार प्रभावित रहे क्योंकि माल नहीं मिल पाया। एसोसिएशन के अध्यक्ष अनुपम कपूर ने बताया कि पूरे भारतवर्ष में कपड़ा थोक व्यापारी हड़ताल पर हैं उनके समर्थन में बरेली में भी प्रतिष्ठान बंद रहे। बड़ा बाजार में आयोजित सभा में कपूर ने एकजुटता पर जोर दिया। राम दयाल मोहता ने कहा सरकार कपड़ा व्यापारियों के साथ न्यायपूर्ण नहीं कर रही है, इसलिए बुधवार में कपड़ा व्यापारी कुतुब खाना चौराहे पर जीएसटी का पुतला दहन होगा। मोहित कपूर, नरेश कुमार, पंकज आनंद, सुनील मलिक, रामजी खुराना, भूपेंद्र अरोड़ा, राकेश अग्रवाल, बिलाल दुआ आदि ने विचार व्यक्त किए। बुधवार को वित्तमंत्री और जीएसटी का पुतला दहन होगा।
विज्ञापन


फर्नीचर दुकानें नहीं खुलीं
मंगलवार सुबह से ही सिकलापुर और आसपास स्थानों पर फर्नीचर बाजार नहीं खुले। व्यापारी नेता राजीव खंडेलवाल आदि ने जीएसटी में दर्जनों कमियां हैं, फिर भी सरकार आधी अधूरी तैयारी के बीच पहली जुलाई से इसे लागू करने के लिए आमादा है। जीएसटी प्रणाली स्पष्ट नहीं होने से सभी व्यापारी असमंजस में हैं। करीब एक करोड़ रुपये का कारोबार प्र्रभावित हुआ है। उन्होंने बताया कि सोमवार से शुरू हुआ बंद आंदोलन बुधवार तक चलेगा। उधर, राजेंद्रनगर कारोबारी सुभाष गर्ग ने बताया कि फर्नीचर पर प्रस्तावित जीएसटी दरों को लेकर व्यापारी भ्रमित हैं और संबंधित अफसर सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। गर्ग ने बताया कि राजेंद्रनगर, प्रभातनगर, इज्जतनगर, सीबी गंज आदि स्थानों पर फर्नीचार कारोबारी आंदोलन में शामिल नहीं हुए हैं, क्योंकि जीएसटी प्रभाव पहली जुलाई से बताना अनुचित ही होगा।

30 को भारत बंद तैयारी
उद्योग व्यापार मंडल और प्रतिनिधि मंडल समेत अन्य संगठनों ने जीएसटी के विरोध में भारत बंद की तैयारी शुरू कर दी है। उद्योग व्यापार मंडल प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र गुप्ता ने प्रेसवार्ता में बताया कि जीएसटी से भ्रष्टाचार और इंस्पेक्टर राज बढ़ेगा। साथ ही कालाधन और बिना पर्चे का कारोबार पनपेगा। गुप्ता ने कहा जीएसटी प्रणाली सरल और पारदर्शी होना चाहिए, ऐसी घोषणाएं खुद सरकार ने कई की हैं। जबकि पहली जुलाई से प्रस्तावित जीएसटी प्रणाली कराने में सरकार ने पूरी ताकत लगा दी, लेकिन शंकाएं आज तक दूर नहीं करायी हैं। गुप्ता बताया कि इन सभी मुद्दों पर देश भर में सभी व्यापारी तीस जून को अपने प्रतिष्ठान बंद कर आक्रोश जताएंगे। इससे पहले प्रांतीय महामंत्री ने सहयोगी बाजार संगठन प्रमुखों से बैठक कर रुपरेखा बनायी। इसमें तय हुआ कि बुधवार में रैली निकालकर व्यापारियों को जागृत किया जाए।
विज्ञापन

व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष शोभित सक्सेना और शहर अध्यक्ष राजकुमार राजपूत ने बताया कि उनका संगठन जीएसटी का स्वागत करता है, लेकिन इसमें कई खामियां हैं। इसे दूर नहीं किया जा रहा, इससे व्यापारी नाराज है और तीस जूृन को भारत बंद कर अपनी ताकत और गुस्से का एहसास कराएगा। इन नेताओं ने बताया कि 28 और 29 जून को शहर में रैली निकाल कर माहौल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें