फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक करने आए नेताओं से कार्यकर्ताओं ने पूछा- साहब प्रत्याशी तो तय कर लो

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सपा अभी तक बरेली लोकसभा सीट पर अपना प्रत्याशी तय नहीं कर सकी है। मगर नेता कार्यकर्ताआें को चुनाव में जुट जाने के लिए प्रेरित करने में लगे हैं। सोमवार को सपा कार्यालय पर शहर एवं कैंट विधान सभा के जोन एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक बुलाई गई। इसमें प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त शहर विधानसभा के प्रभारी बुद्ध सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से कहा कि खुद को अपने बूथ का प्रत्याशी मानकर तैयारी में डट जाओ।
विज्ञापन

बैठक में कैंट प्रभारी जिताम्बर सिंह यादव ने कहा कि यह गठबंधन सबसे मजबूत है और ऐतिहासिक गठबंधन है। पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने कहा कि कोई भी वोट पड़ने से या बनने से न रहने पाए। पूर्व महानगर अध्यक्ष कदीर अहमद ने कहा सपा बसपा गठबंधन इस बार दोनों लोकसभा सीट जीतकर इतिहास बनाएगी। पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार ने भाजपा को झूठों की पार्टी बताया और कहा हमें इनको बेनकाब कर जनता में आखिलेश यादव द्वारा किए गए कार्य को बताना है। पूर्व विधायक सुल्तान बेग ने कहा सपा बसपा गठबंधन दम खम से लोकसभा चुनाव लड़ेगा। इस दौरान बसपा के महानगर अध्यक्ष अच्छन अंसारी के अलावा दीपक शर्मा, प्रमोद बिष्ट, दिनेश यादव, शमीम अहमद, इंजीनियर अयूब हसन, राजेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें