फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट बोर्ड बैठक में प्रमुख मुद्दे गायब होने पर सदस्य खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कैंटोनमेंट बोर्ड समितियों की मासिक विशेष बैठक में छिटपुट प्रस्तावों पर चर्चा कर महज खानापूर्ति करने पर सदस्यों ने आपत्ति दर्ज कराई है। उन्होंने अधिकारियों पर नियमों की अनदेखी कर बिना सदस्यों की संस्तुति के बैठक में प्रस्ताव रखे जाने पर नाराजगी जताई है। मामले में सदस्यों ने बोर्ड से निर्माण कार्यों के बजाय जनहित के मुद्दोें के प्रस्ताव रखने की मांग की है।
विज्ञापन

सनद रहे कि 14 मार्च को कैंटोनमेंट की बोर्ड बैठक हुई थी, जिसमें विभिन्न सड़कों, गलियों, स्कूल के भवन, सार्वजनिक शौचालय, सीसी टाइल्स, नालियों की सफाई समेत अन्य निर्माण कार्यों के टेंडर स्वीकृत किए जाने, स्वच्छता सर्वेक्षण के विभिन्न श्रेणियों में प्रतिभागियों को पुरस्कृत किए जाने, जनरल हॉस्पिटल का मासिक रिकॉर्ड के ही प्रस्ताव थे, जिसमें कोई पेंच न होने के चलते प्रस्तावों को पास कर दिया गया। सदस्य वेद प्रकाश तनेजा ने पूर्व सैनिक बलवंत सिंह अहलावत की पांच पीढ़ियों का सेना की सेवा करने पर आवास खाली न कराने के लिए पत्र सौंपा। कहा कि बोर्ड में जनहित से जुड़े म्युटेेशन, स्ट्रीट लाइट, सफाई, पार्किंग, दुकानों के खाली कराने समेत प्रस्ताव रखे जाने चाहिए थे। लेकिन बोर्ड के अधिकारी इस पर कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें