फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाथनगरी एयर टर्मिनल : मोदी जी! हवाई जहाज तो हाथ से गया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बरेली। लंबे वक्त से कोशिश यही चल रही है कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने से पहले ही नाथनगरी एयर टर्मिनल पर उड़ानों की शुरूआत हो जाए ताकि इसका लोकार्पण किसी कद्दावर नेता के हाथों करा दिया जाए। हवा तो यह तक थी कि एयर टर्मिनल का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी से भी कराया जा सकता है, लेकिन लगातार देरी से इसके जल्द उद्घाटन की उम्मीद कम होती जा रही है। अब तो यह भी चर्चा है आचार संहिता से पहले अगर हवाई जहाज नहीं उड़ा तो फिर भाजपा नेता नहीं, अफसरों को ही उड़ान शुरू करानी पड़ेगी। ऐसे में नेताओं का नौकरशाही पर दबाव भी लगातार बढ़ता जा रहा है।
एयर टर्मिनल के काम में लगातार देरी हो रही है। टैक्सी-वे का काम ही अधूरा पड़ा है। 195 मीटर लंबे इस रूट के लिए कंकरीट की लेयर बिछाई जा रही है। इससे बनने और सूखने में ही करीब डेढ़ माह का वक्त लगेगा। इसके अलावा मेन बिल्डिंग, पानी की आपूर्ति के लिए ट्यूबवेल लगाने, टेलीफोन लाइन सहित कई जरूरी काम के लिए करीब ढाई करोड़ के बजट की जरूरत है। सरकार इसे जारी करने में भी लगातार देरी कर रही है। इससे पहले एयरफोर्स के रनवे से टैक्सी वे बनाने के लिए रक्षा मंत्रालय से एनओसी लेने में भी काफी देरी हुई थी। एक बड़े नेताजी चाहते हैं कि आचार संहिता लगने से पहले हवाई अड्डे से उड़ान सेवा का शुभारंभ हो जाए, ताकि पब्लिक से इसका श्रेय बटोरा जा सके। लेकिन एयर टर्मिनल के काम में देरी के बीच अगर आचार संहिता लग गई तो नेताजी का लोकार्पण का सपना अधूरा रह जाएगा।
विज्ञापन


एयरफोर्स की बाउंड्री का गेट खुला
एयरपोर्ट अथॉरिटी और जिला प्रशासन यह चाह रहा था कि टैक्सी वे के बीच में पड़ रही एयरफोर्स की बाउंड्री को तोड़कर वहां गेट अभी ही बन जाए, ताकि निर्माण कार्य में लगे वाहनों को आने-जाने में लंबा चक्कर न काटना पड़े। बाउंड्री तोड़कर बनाए गए गेट को खोल दिया गया है। वहां पर पुलिस फोर्स को भी तैनात कर दिया है। इससे काम में तेजी आने की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन


गेट में लगेगा सेंसर, आटोमेटिक खुलेगा द्वार
टैक्सी वे से रनवे के बीच बन रहा गेट सेंसर के जरिये खुद ब खुद खुलेगा। अफसरों का कहना है कि प्लेन जैसे ही टैक्सी वे से रनवे की ओर जाएगा, बीच में एयरफोर्स की बाउंड्री पर बना गेट आटोमेटिक खुल जाएगा और बंद भी जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें