फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने गोवंश स्थलों के विकास के लिए अफसरों को सौंपी जिम्मेदारी

Fri, 25 Jan 2019 02:30 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
बरेली। कमिश्नर रणवीर प्रसाद की अध्यक्षता में अस्थायी गोवंश स्थलों की स्थापना और संचालन नीति के मंडलीय कार्यों की समीक्षा बैठक आयुक्त सभागार में हुई। बैठक में कमिश्नर ने कृषि, नगर विकास, ग्राम विकास, पंचायती राज, समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि शीघ्र ही अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल बनाए जाएं।
विज्ञापन


अस्थायी गोवंश स्थलों पर पौधरोपण करने के लिए वन विभाग, पंचायती राज, ग्राम विकास, नगर विकास विभागों को निर्देश दिए गए। इन स्थलों पर जल की व्यवस्था कराने के लिए सिंचाई विभाग, लद्यु सिंचाई, नेडा, नगर विकास विभाग, चारा उपलब्ध कराने के लिए ग्राम विकास, पंचायती राज, नगर विकास विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई।

मंडलायुक्त ने डीआईजी से कहा कि छुट्टा पशुओं को पकड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लोग पशुओं को गाड़ी से उतरवा लेते हैं। ऐसी स्थिति में पुलिस की ड्यूटी लगायी जाए। बैठक में डीआईजी राजेश पांडे, पशुपालन विभाग के अपर निदेशक बीघा सिंह, सहायक कृषि निदेशक सत्यवीर सिंह, उप निदेशक उद्यान मनोहर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें