फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच पर आधी रात से लगा जाम दूसरे दिन शाम तक नहीं खुल सका

Fri, 14 Sep 2018 12:18 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेनों के आवागमन के लिए दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर फतेहगंज पूर्वी का हुलास नगला रेलवे फाटक बुधवार रात 12 बजे करीब दो घंटे के लिए बंद हुआ तो सड़क यातायात बेकाबू हो गया। क्रॉसिंग के दोनों ओर चार-चार किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। यातायात बृहस्पतिवार शाम तक सामान्य नहीं हो सका है।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर रात 10 बजे के बाद बड़े वाहनों की आवाजाही बढ़ जाती है। इसी बीच बुधवार रात करीब 12 बजे ट्रेनों के आवागमन के लिए हाईवे पर स्थित हुलास नगला क्रासिंग बंद हुआ तो दो घंटे तक नहीं खुला। इसके चलते हाईवे पर दोनों ओर चार-चार किलोमीटर तक वाहनों की लाइनें लग गईं। पुलिस ने जाम खुलवाने की कोशिश की लेकिन छोटे वाहनों के जल्दी निकलने के चक्कर में आड़े-तिरछे आकर फंसने से स्थिति बेकाबू हो गई। कुछ देर के लिए फाटक खुलता तो छोटे वाहन ही आगे बढ़ पाते, बड़े वाहन न निकलने से स्थिति पुलिस के नियंत्रण से बाहर हो गई। लोग पूरी रात जाम में फंसे रहे। बृहस्पतिवार को दिन में भी स्थिति नहीं सुधरी। पुलिस जाम खुलवाने के लिए दिनभर जूझती रही, इसके बाद भी शाम सात बजे तक वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें