फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर कॉलेजो में अब लगेगी बायो मेट्रिक हाजिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर कॉलेजों में अब शिक्षकों, छात्रों की लगेगी बायोमेट्रिक हाजिरी
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग में अफसरों को दिए निर्देश
एक अप्रैल से होगा नया सत्र शुरू, कोर्स में नहीं चलेगी मनमानी
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली।
नए शैक्षिक सत्र से इंटर कॉलेजों में शिक्षकों और छात्रों की हाजिरी अब बायोमेट्रिक से लगेगी। सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को यह निर्देश दिए। राजकीय, अनुदानित और सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में बायोमेट्रिक हाजिरी अनिवार्य होगी। हरहाल में 75 फीसदी उपस्थिति के मानक का पालन किया जाएगा। बायोमेट्रिक होने से कॉलेज हाजिरी में फर्जीवाड़ा नहीं कर पाएंगे। एक अप्रैल से माध्यमिक शिक्षा विभाग का नया शैक्षिक सत्र शुरू होगा। किताबों को लेकर निर्देश दिए कि स्कूलों में अधोमानक किताबें न पहुंचने दी जाएं। अधिकृत प्रकाशकों की किताबें ही चलाई जाएं। बोर्ड परीक्षाएं अच्छी निपटी हैं, अब पूरा फोकस मूल्यांकन पर रहेगा। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में मूल्यांकन कराया जाएगा।
डीआईओएस को निर्देश दिए कि ऐसे कॉलेजों का निरीक्षण किया जाए, जहां ज्यादा संख्या में छात्रों ने परीक्षा छोड़ी है। अगर कोई खामी मिले तो कार्रवाई की जाए। कॉलेज में जो कमी हैं उनको पूरा कराया जाए। छह मॉडल स्कूल भी नए शैक्षिक सत्र से शुरू होंगे। यहां शिक्षकों की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इसके अलावा जिन कॉलेजों में शिक्षकों की कमी है उसे पूरा कराया जाए। मानक पूरे न होने के कारण जिन कॉलेजों को मान्यता नहीं मिल सकी वहां मानक पूरे कराए जाएं और नए शैक्षिक सत्र से कॉलेज शुरू कराए जाएं।
विज्ञापन


मूल्यांकन केंद्रों के लिए एसटीएफ, एलआईयू सक्रिय
बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन के लिए भी उप मुख्यमंत्री ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। मूल्यांकन केंद्रों पर एसटीएफ और एलआईयू सक्रिय रहेगी। मूल्यांकन केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से लगाए जाएं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। प्रत्येक परीक्षक प्रतिदिन इंटर की 40 और हाईस्कूल की 50 कॉपी ही जांच सकेगा।
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षाएं समाप्त
बोर्ड परीक्षाएं सोमवार को समाप्त हो गईं। आखिरी दिन जिले में सिर्फ इंटरमीडिएट के 16 छात्रों की परीक्षा थी। हाईस्कूल की परीक्षाएं 22 फरवरी को ही समाप्त हो चुकी हैं। अब 17 मार्च से पांच केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें