फांसी पर लटककर दी जान (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media (File Photo)
छेड़छाड़ के बाद पुलिस कार्रवाई न होने से आहत 17 वर्षीय छात्रा ने बुधवार रात घर में फंदे से लटककर जान दे दी। एक दिन पहले शोहदों ने रमापुर पुलिस चौकी के पास छात्रा से छेड़छाड़ की थी। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने शोहदों को पकड़ा तो लेकिन कोई कार्रवाई न करके चार घंटे बाद ही छोड़ दिया था।
ये भी पढ़ें- पति और तीन बच्चों को नशा देकर किया बेहोश, प्रेमी के साथ भागी
थाना खीरी के एक गांव की छात्रा रामापुर के एक कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। वह साइकिल से कॉलेज आती-जाती थी। छात्रा के पिता ने बताया कि बेटी को कई दिनों से रामापुर के तीन युवक परेशान कर रहे थे। बेटी ने बदनामी के डर से यह बात परिवार को नहीं बताई। बुधवार को बेटी स्कूल से घर लौट रही थी।
रामापुर पुलिस चौकी के पास तीनों युवकों ने बेटी की साइकिल रोक ली और उससे छेड़छाड़ की। बेटी ने शोर मचाया तो राहगीरों ने तीनों को पकड़ लिया। पुलिस बेटी और तीनों युवकों को चौकी लाई। दो घंटे बाद बेटी को आश्वासन देकर घर भेज दिया कि शोहदों पर कार्रवाई की जाएगी।
बेटी ने घर पहुंचकर मां को जानकारी दी। पिता चौकी गए तो तो पता चला कि पुलिस ने तीनों शोहदों को छोड़ दिया। पिता के अनुसार इससे आहत बेटी ने रात में अपने कमरे की छत के कुंडे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
छात्रा के परिजन ने जो आरोप लगाए हैं, उनकी जांच के लिए एएसपी को भेजा गया था। जांच में पता चला है कि लड़की की विनीत नाम के एक लड़के से मित्रता थी। वह अपने साथी बब्बू को लेकर लड़की से मिलने ईंट भट्ठे पर गया था। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी तो लड़की व दोनों युवकों को चौकी ले आया गया था। बाद में परिवार वालों को बुलाकर लड़की को उन्हें सौंप दिया था। एएसपी की जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी-
पूनम पुलिस अधीक्षक