फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: इंस्टाग्राम पर लगाई आत्महत्या करते हुए स्टोरी, फिर फंदे पर लटक गया 17 साल का किशोर

Thu, 05 Sep 2024 02:32 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में एक किशोर ने आत्महत्या कर ली। उसने मरने से पहले इंस्टाग्राम पर गले में फंदा लगाते हुए स्टोरी लगाई, तब उसके परिचितों को जानकारी हुई। जब तक वे लोग मौके पर पहुंचे, उससे पहले ही किशोर की मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में कार वॉशिंग करने वाले किशोर ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बृहस्पतिवार सुबह उसका शव कमरे में लटका मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची इज्जतनगर थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

विज्ञापन


थाना सीबीगंज के गांव बालाकोटा निवासी 17 वर्षीय तोताराम उर्फ रवि पांच महीने से इज्जतनगर के धनौरा माफी में किराये के कमरे में रह रहा था। रवि के ममेरे भाई अर्जुन ने बताया कि धनौरा माफी निवासी बिल्डर कृष्ण कुमार के घर रहकर रवि गाड़ी वॉशिंग का काम करता था और रात में चौकीदारी भी करता था। 

इंस्टाग्राम पर अपलोड की फोटो 
पांच दिन से वह उदास था। उसने मरने से पांच घंटे पहले अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर फंदा लगाते हुए स्टोरी भी अपलोड की थी। जब वह स्टोरी रवि के दोस्तों और रिश्तेदारों ने देखी तो वे हैरान रह गए। लोगों ने रवि को कॉल की तो फोन रिसीव नहीं हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी होने पर परिवार के लोग धनौरा माफी पहुंचे। रवि के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। खिड़की से झांककर देखा तो रवि का शव पंखे के सहारे फंदे से लटका हुआ था। परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। 

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चर्चा है कि प्रेमप्रसंग में रवि ने आत्महत्या की है। हालांकि परिवार ने इससे इनकार किया है। रवि की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें