फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: शराब पार्टी के बाद युवक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती, बोला- पत्नी के प्रेमी ने दिया जहर

Thu, 05 Sep 2024 02:23 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

बरेली में बुधवार रात 28 वर्षीय युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसका आरोप है कि पत्नी के प्रेमी ने उसे शराब में जहर मिलाकर दे दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। 
विज्ञापन
जिला अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भुता क्षेत्र में दोस्तों के साथ शराब पार्टी के दौरान एक युवक की हालत बिगड़ गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक का आरोप है कि पत्नी के प्रेमी ने उसे शराब में जहर मिलाकर दिया है। वहीं उसके साथ आई पत्नी ने कहा कि पति ने खुद ही विषाक्त पदार्थ खाया है।   

विज्ञापन


भुता थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 28 वर्षीय युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसने बताया कि उसकी पत्नी का पड़ोस के गांव निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे फोन पर बात करती थी। उसने अपनी पत्नी को रंगे हाथ फोन पर बात करते हुए पकड़ लिया था। युवक ने विरोध किया था लेकिन पत्नी नहीं मानी। 

विज्ञापन

प्रेमी ने रची साजिश 
तब पत्नी के प्रेमी ने अपने साथियों के साथ उसे जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पत्नी के प्रेमी ने साजिश रची और गांव निवासी दोस्त के साथ उसे एरोला चौराहा पर ले गया। वहां उससे दोस्ती गांठकर शराब पिलाई। आरोप है कि पत्नी के प्रेमी ने उसे शराब में जहर मिलाकर दे दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। 

इसकी जानकारी परिवार के लोगों को लगी तो उन्होंने एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में मौजूद युवक की पत्नी ने बताया कि 10 महीने पहले दोनों में अनबन हो गई थी। इन्होंने उसी वजह से जहर खाया है। प्रेम-प्रसंग वाली बात सही नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें