फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैक्स बकाया होने पर पेट्रोल पंप समेत 17 दुकानें सील

विज्ञापन
बरेली नगर निगम
विज्ञापन
बरेली। नगर निगम की कर निर्धारण विभाग की टीम ने मंगलवार को शहर के विभिन्न इलाकों में अभियान चलाकर एक पेट्रोल पंप समेत 17 दुकानों को सील कर दिया। इस दौरान करीब 30 लाख की वसूली भी की गई। पेट्रोल पंप मालिक ने शाम तक बकाया पैसा जमा करने की बात कही, लेकिन पैसा जमा ना होने पर इसे सील ही रखा गया। सीबीगंज में भी टीम ने अभियान चलाया। टीम को इस दौरान लोगों का विरोध भी झेलना पड़ा।
विज्ञापन

कर निर्धारण विभाग की टीम और प्रवर्तन दल के सिपाहियों ने मंगलवार को परसाखेड़ा स्थित एक पेट्रोल पंप को सील कर दिया। पेट्रोल पंप पर दस लाख 82 हजार से अधिक का बकाया था। मौके पर कर वसूली ना होने पर निगम अधिकारियों ने यह कार्रवाई की। इस दौरान पेट्रोल पंप कर्मचारियों और टीम के बीच नोकझोंक भी हुई। वहीं, सीबीगंज में भी कर वसूली अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 17 दुकानें सील की गईं। कर निर्धारण अधिकारी ललितेश सक्सेना ने बताया कि इस दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें समझा लिया गया। बकाया धनराशि जमा करते ही इन दुकानों की सील खोल दी जाएगी। बताया कि मंगलवार को कर निर्धारण विभाग ने कुल 30 लाख की वसूली की।
विकलांग ने लगाई हाउस टैक्स माफ करने की गुहार
बरेली। नगर निगम में पिछले चार महीनों से मंडल विहार निवासी विकलांग सिंटू भसीन हाउस टैक्स माफ कराने को लेकर चक्कर काट रहा है। इसके बावजूद अब तक निगम के कर निर्धारण विभाग ने उसकी कोई सुनवाई नहीं की है। अब उसने मेयर से गुहार लगाई है। मेयर ने उसके मामले में जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

कर माफी कराने नेताजी लगा रहे दरबार
जब से नगर निगम अधिकारियों ने शहर मेें कर वसूली तेज की है, क्या सत्तादल और क्या प्रतिपक्ष सभी दलों के नेता अपने अपने लोगाें के टैक्स माफ कराने और छूट दिलाने को लेकर सक्रिय हो गए हैं। ये अपने-अपने तरीके से निगम अधिकारियों पर दबाव बनाने में लगे हैं। बताते हैं कि कुछ लोगों को टैक्स किस्तों में देने की छूट दी भी गई है। एक अधिकारी ने बताया कि निगम का टैक्स जितने दिन भी बाकी रहेगा, उस पर ब्याज लगता जाएगा। ऐसे में जो लोग इसे कम करवाने का जतन कर रहे हैं, उन्हें बेवजह और ज्यादा टैक्स देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें