फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: टीबी संक्रमण रोकने के लिए जिला अस्पताल में लगेंगे 17 एयर फिल्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। क्षय रोग (टीबी) मुक्त भारत बनाने के लिए शासन ने अस्पतालों में एयरबॉर्न (हवा से फैलने वाले बैक्टीरिया) संक्रमण कम करने के लिए कवायद शुरू की है। जिला अस्पताल में 17 एयर फिल्टर उपकरण लगाने की मंजूरी मिली है। इससे मरीज के परिजन, स्टाफ सुरक्षित हो सकेंगे।
विज्ञापन

जिला क्षय रोग केंद्र के आंकड़ों पर गौर करें तो वर्ष 2024 में टीबी रोगियाें के साथ रहे करीब पांच सौ लोग भी जाने-अनजाने टीबी रोग की चपेट में मिले थे। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन के तहत शासन स्तर पर प्रत्येक जिले से पहुंची रिपोर्ट में करीबियों के चपेट में आने की पुष्टि के बाद शासन ने वायुजनित बैक्टीरिया फैलने पर अंकुश लगाने और फ्रंटलाइन वर्कर समेत परिजन को सुरक्षित करने के लिए एयर फिल्टर लगाने पर सहमति बनी। एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा के मुताबिक मेल, फीमेल डीआरटीबी और डीएसटीबी वार्ड, ओपीडी, वेटिंग एरिया में 17 फिल्टर लगाए जाएंगे।
बताया कि उपकरण प्राप्त हो गए हैं। जल्द संबंधित फर्म फाइन इंडिया प्रतिनिधि की ओर से उपकरण लगा दिए जाएंगे। कहा कि एयर फिल्टर से टीबी समेत अन्य एयरबॉर्न संक्रामक बीमारियों से सुरक्षा सुनिश्चित होने की उम्मीद है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें