फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड में ‘दमदार’ महिला प्रत्याशी नहीं मिली इसलिए बाहरी लाए

विज्ञापन
रुहेलखंड में ‘दमदार’ महिला प्रत्याशी नहीं मिली इसलिए बाहरी लाए - फोटो : अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
बरेली। आंवला में बिजनौर से प्रत्याशी लाकर चुनाव लड़ाने पर मायावती ने देवचरा की सभा के मंच से सफाई दी। मायावती ने कहा कि राजनीति में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में महिलाओं की भागेदारी कम है। वह पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यह कमी पूरी करना चाहती हैं। रुहेलखंड में कोई ‘दमदार’ महिला प्रत्याशी नहीं मिली, इसलिए उन्हें यहां बाहर से महिला प्रत्याशी को लाना पड़ा।
विज्ञापन

मायावती ने कहा कि बदायूं-आंवला और बरेली की सीटों पर गठबंधन ने पिछड़े और महिला का समीकरण बनाया है। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में बसपा ने आंवला से दातागंज के पूर्व विधायक सिनोद शाक्य की पत्नी सुनीता शाक्य को मैदान में उतारा था। इस बार बाहर से प्रत्याशी लाने पर सवाल उठ रहे थे। बदायूं आए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी मंच से यह सवाल उठाया था। मायावती की सफाई को इसी का जवाब माना जा रहा है। उन्होंने अपने वोटरों को आगाह भी किया कि वह किसी राजनीतिक दल के बहकावे में न आएं न किसी प्रलोभन में पडे़ं। गठबंधन प्रत्याशियों को वोट दें क्योंकि भाजपा और कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्रों में प्रलोभन वाले वादे कर रखे हैं। मतदाताओं को भ्रम में डालने को निर्दलीय और छोटे दलों से मिलकर कुछ उम्मीदवार भी उतार दिए हैं ताकि गठबंधन का वोट बंट जाए। मायावती ने कहा कि मोदी उनके चेले अमित शाह और योगी अहंकारी हैं और जनविरोधी नीतियों से सरकार चला रहे हैं। बसपा का एक-एक वोट सपा को ट्रांसफर होना है। अगर बसपाइयों ने ऐसा कर दिया तो मोदी- योगी चाहे कितना अली-बजरंग बली के हथकंडे अपना लें, जीत गठबंधन की ही होगी। मंच पर बसपा नेता सतीशचंद्र मिश्रा, मायावती के भतीजे आकाश आनंद, सांसद धर्मेंद्र यादव, बरेली के प्रत्याशी भगवत सरन गंगवार, रुचिवीरा, पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव, सियाराम सागर, अताउर्रहमान, शुभलेश यादव आदि मौजूद थे।

अखिलेश ने लिया फीड बैक
पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपना भाषण समाप्त होने के बाद हैलीपैड की तरफ जाने से पहले भगवतसरन गंगवार, जफर बेग, संजीव यादव, हरीशंकर यादव आदि को बुलाकर उनका फीडबैक लिया। इन नेताओं से अखिलेश यादव ने कहा कि मेहनत से चुनाव लड़ाओ। दूसरी ओर पूर्व मेयर डॉ. आईएस तोमर, सपा नेता सत्येंद्र यादव, सूरज यादव, प्रमोद यादव आदि ने एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें