बरेली। आंवला सांसद और भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने शेखूपुर विधानसभा के गांव बारा चूर्रहा, भमुईया, भदतसिया, रमजानपुर, मिडोली मिर्जापुर, बादुल्लागंज समेत दर्जनों गांवों में जनसंपर्क कर वोट मांगे।
इस दौरान सांसद ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मुफ्त बिजली कनेक्शन दिए। पक्के शौचालय देकर महिलाओं का सम्मान बढ़ाया। आज बबुआ, बुआ की गोदी में बैठकर मोदी से टक्कर लेने चला है। जनता सपा-बसपा गठबंधन और कांग्रेस को सबक सिखाकर रहेगी। सांसद ने कहा कि पहले घोटाले की खबरें देखने को मिलती थीं। भाजपा सरकार में हर विभाग में बिना रिश्वत काम हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने पॉलिसी पैरालिसिस से निकालकर पॉलिसी ड्रिवेन किया है। देश के 70 फीसदी भूभाग पर बीजेपी का शासन है। दुनिया के सभी देशों से दोस्ती बढ़ाकर मोदी ने दिखा दिया कि अपने हितों की रक्षा दोस्ती करके भी की जा सकती है। सपा-बसपा की विकास में कोई रुचि नहीं है। सरकार ने हर गरीब और हर नारी की गरिमा का सम्मान रखा है।