फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल इंक्लेव- उद्घाटन की जल्दबाजी में बगैर एनओसी लिए बना दी मेन रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। निर्माणाधीन हवाई अड्डे के जल्दबाजी में उद्घाटन कराने के लिए भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अधिकारियों ने फॉरेस्ट से एनओसी लिए बगैर ही मेन गेट के बाहर रोड का निर्माण गुपचुप करा दिया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इससे पहले भी रोड निर्माण कराए जाने की कोशिश की गई थी, जिसे रोक दिया गया था। बावजूद इसके रोड निर्माण हो जाने पर डीएफओ भारत लाल ने एयरपोर्ट अथॉरिटी के संयुक्त महाप्रबंधक राजीव कुलश्रेष्ठ को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

वनाधिकारियों का कहना है कि पीलीभीत हाईवे पर मयूर वन चेतना केंद्र से करीब 200 मीटर आगे बायीं पटरी पर हवाई अड्डे का निर्माण हो रहा है। इसके मुख्य गेट के सामने जमीन संरक्षित वन भूमि है, जिस पर संपर्क मार्ग का निर्माण कराने के लिए वन विभाग से एनओसी लेना जरूरी है, जबकि एयरपोर्ट अथॉरिटी के लोगों ने ऐसा न करके रोड का अवैध तरीके से निर्माण करा लिया है, जबकि वन एवं वन्य जीव प्रभाग की तरफ से पिछले साल ही कई बार लेटर भेजकर पीडब्ल्यूडी के एक्सईन से अनुमति लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया था।
बताते हैं कि हवाई अड्डे के उद्घाटन के पूर्व भी हवाई से सटी वन विभाग की जमीन पर अवैध तरीके से संपर्क मार्ग बनाने की कोशिश की गई थी, जिसका निर्माण रुकवा दिया गया था। बावजूद इसके एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने इस औपचारिकता को पूरा कराए बगैर सड़क का निर्माण करा दिया। एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर कमिश्नर व डीएम की अध्यक्षता में कई बार मीटिंग हुई थीं। इसमें सिविल इंक्लेव के सामने संरक्षित वन भूमि पर कोई गैर वानिकी कार्य के लिए वन विभाग से एनओसी लेने की जरूरत थी लेकिन अब तक बीएसएनएल, पावर कारपोरेशन, जल निगम और पीडब्ल्यूडी ने आवेदन ही नहीं किया है। नियमों का उल्लंघन कर रोड बनाने के मामले में डीएफओ की तरफ से अब कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट के सामने हाईवे को जोड़ने के लिए रोड बगैर एनओसी लिए बनाई गई है। इसके लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी के संयुक्त महाप्रबंधक को नोटिस दिया गया है। इसके लिए प्राधिकरण पर अर्थदंड की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- भारतलाल, डीएफओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें