फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साई के ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
साई हॉस्टल में प्रवेश के लिए
विज्ञापन

चयन ट्रायल 29 व 30 को
बरेली। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के हॉकी, एथलेटिक्स और सेपकटाकरा के लिए चयन ट्रायल 29 व 30 जनवरी को कैंट स्थित मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में होेंगे। हॉकी बालक (आवासीय) के लिए 12-18 वर्ष के खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं। एथलेटिक्स बालक आवासीय एवं बालक बालिका गैर आवासीय के लिए और सेपकटाकरा बालक आवासीय एवं बालक बालिका गैर आवासीय के लिए ट्रायल होंगे। जरूरी होगा कि खिलाड़ी ने राज्य स्तर पर प्रथम, द्वितीय या राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया हो। खिलाड़ियों को खेल प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र की मूल प्रति और दो रंगीन पासपोर्ट साइज के फोटो और आधार कार्ड लाना होगा। खिलाड़ी कैंट स्थित साईं सेंटर पर संपर्क करें।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स हॉस्टल के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 12 से
बरेली। खेल निदेशालय ने प्रदेश भर में संचालित आवासीय स्पोर्ट्स हॉस्टल के ट्रायल का शेड्यूल जारी कर दिया है। जिला स्तरीय ट्रायल 12 फरवरी, मंडल के ट्रायल 20 फरवरी और प्रदेश स्तरीय ट्रायल एक मार्च से शुरू होंगे। ट्रायल बालक/बालिका दोनों वर्ग के होंगे। जिम्नास्टिक, तैराकी बालक/ बालिका में 12 साल और बाकी खेलों में 15 वर्ष के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं। जिला स्तर पर जिम्नास्टिक, कुश्ती, हॉकी, और तैराकी के ट्रायल 12 फरवरी को बालक और 13 फरवरी को बालिका वर्ग के होंगे। वॉलीबॉल बालक 14 फरवरी, 15 फरवरी बालिका वर्ग के ट्रायल होंगे। फुटबॉल बालक 14 फरवरी, बैडमिंटन बालिका 14 फरवरी और बालिका के 15 फरवरी को ट्रायल होंगे। टेबल टेनिस बालक 14 फरवरी, बालिका वर्ग 15 फरवरी, क्रिकेट बालक 16 फरवरी, कबड्डी बालक 16 फरवरी, बालिका 17 फरवरी, बास्केटबॉल बालक 16 फरवरी, बालिका वर्ग 17 फरवरी, तीरंदाजी बालक 16 फरवरी, बालिका 17 फरवरी, एथलेटिक्स बालक 18 फरवरी, बालिका 17 फरवरी, बॉक्सिंग बालक 18 फरवरी, जूडो बालक 18 फरवरी, हैंडबॉल बालक 18 फरवरी और बालिका 17 फरवरी को ट्रायल होंगे। चयनित खिलाड़ी मंडल स्तर पर और वहां से चयनित होकर खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय ट्रायल में शामिल होने का मौका मिलेगा। वहीं 26 जनवरी को स्पोर्ट्स स्टेडियम से दस किलोमीटर साइकिल रेस होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें