फोटो....
सेंट मारिया में 12वीं की
छात्राओं को दी विदाई
बरेली। सेंट मारिया गौरिटी इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्राओं का विदाई समारोह हुआ, जिसमें बोर्ड परीक्षा में सफलता और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस दौरान 11 वीं की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम और खेलों का भी आयोजन किया। छात्राओं ने कार्ड देकर उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। सिस्टर सुनीता माओ ने छात्राओं को कड़े परिश्रम, एकाग्रता और नियमित अध्ययन करने के लिए कहा। कार्यक्रम में सिस्टर एजमी, कॉलेज की शिक्षिकाएं उपस्थित थीं।