फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी के साथ यात्रियों का सब्र भी बेपटरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हरदोई में बघौली रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी बेपटरी होने के बाद से कई ट्रेनें रद्द और लेट चल रही हैं। दुर्घटना के बाद दो दिनों में बरेली जंक्शन को आरक्षण से आने वाले चार लाख रुपये के राजस्व की चपत झेलनी पड़ी है। आरक्षण बुकिंग काउंटरों से मिली जानकारी के मुताबिक 22 दिसंबर की शाम पांच बजे से 24 दिसंबर की दोपहर दो बजे तक रेल सेवा की बदहाली से परेशान होकर 1124 आरक्षण निरस्त कराए गए हैं। इसके लिए यात्रियों को भारी समस्या से गुजरना पड़ा है। इनके निरस्तीकरण की वजह से चार लाख रुपये यात्रियों को वापस करने पड़े हैं। यह हाल सिर्फ बरेली जंक्शन का ही नहीं, बल्कि मुरादाबाद मंडल के सभी स्टेशनों पर है।
विज्ञापन


यात्रियों से अभद्रता करने वाले किन्नर भेजे जेल
बरेली। चलती ट्रेन में यात्रियों से अश्लीलता और अभद्रता करने वाले किन्नर कैटरीना और अमृता को आरपीएफ की एसआईबी टीम ने पकड़कर जेल भेज दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल की आरपीएफ में सीआईबी इंस्पेक्टर मयंक चौधरी ने भोजीपुरा से इज्जतनगर के बीच में किन्नरों के उत्पात की सूचना पर छापामारी की थी। ट्रेन में दो किन्नरों को यात्रियों से जबरन वसूली करते पकड़ा था। वह अश्लीलता करने के साथ यात्रियों से मारपीट तक कर रहे थे। थाने लाने पर किन्नरों ने आरपीएफ सिपाहियों से भी अभद्रता की।

मासूम को परिवार से मिलाया, जीआरपी को मिला शुक्रिया
बरेली। जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर यात्रियों को पांच वर्षीय बालक भटकता मिला। उसे जीआरपी के हवाले करने के बाद सामने आया कि बच्चा अभिभावकों से बिछुड़ गया है। उसने अपना नाम साहिल और पिता का नाम इमामी खां, मां मबीना के बारे में बताया। दोनों ट्रेन में बैठकर चले गए, जबकि वह प्लेटफार्म पर ही छूट गया। इसके बाद दरोगा इंद्रजीत सिंह व सिपाही मलखान सिंह ने पीलीभीत के जहानाबाद में रहने वाले माता-पिता को ढूंढकर थाने बुलाया। लिखा पढ़ी के बाद बच्चा उनके सुपुर्द कर दिया। बच्चे को वापस पाकर परिवार ने जीआरपी का शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें