फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना के सूबेदार और मेजर समेत 161 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कोरोना संक्र मण की रफ्तार थम नहीं रही है। मंगलवार को सेना के सूबेदार, मेजर, कई सरकारी विभागों के कर्मचारियों समेत 161 नए संक्रमित मिले हैं। 24 घंटे में कुल मिलाकर 175 लोग संक्रमित मिले हैं। 395 लोगों के स्वस्थ होने के बाद अब जिले में 1999 सक्रिय केस रह गए हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मंगलवार को 2969 सैंपल की जांच के बाद 161 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। इसमें आर्मी के दो सूबेदार, एक मेजर, फार्मा कंपनी के एक मैनेजर, एक नाई, फरीदपुर स्थित कोल्ड स्टोरेज मालिक, थाना आंवला का एक होम गार्ड, रिलायंस कंपनी, फरीदपुर स्थित रसायन फैक्टरी, गैस एजेंसी का एक-एक कर्मचारी, एनईआर का फाइनेंस मैनेजर, कृषि विभाग, बिजली विभाग, बहेड़ी बिजली घर का एक-एक कर्मचारी संक्रमित मिला है। बैंक ऑफ बड़ौदा भमोरा, भारतीय जीवन बीमा निगम, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, निजी इंश्योरेंस कंपनी, बैंक ऑफ इंडिया महानगर शाखा में एक-एक संक्रमित हैं।
जिला अस्पताल की एक एएनएम, लैब टेक्नीशियन, एसआरएमएस का एक डॉक्टर, सीएचसी फतेहगंज, भोजीपुरा की दो एएनएम, डेंटल कॉलेज के प्रवक्ता, जिला अस्पताल की नर्स, सैनिक अस्पताल का एक नर्सिंग स्टाफ, एसआरएमएस का एक नर्सिंग छात्र, नगरीय स्वास्थ्य केन्द्र संजय नगर का एक नर्सिंग स्टाफ, पीलीभीत बाईपास स्थित एक अस्पताल का एक डॉक्टर भी संक्रमण की चपेट में मिले हैं।
विज्ञापन

अलग-अलग स्कूल के शिक्षक, विद्यार्थी संक्रमित : गुलाब राय इंटर कॉलेज का एक छात्र,राम भरोसे लाल इंटर कॉलेज की एक शिक्षिका, बेसिक शिक्षा परिषद का एक शिक्षक, पद्मावती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एक शिक्षिका, द गुरु स्कूल का एक शिक्षक, बिशप मंडल इंटर कॉलेज का एक शिक्षक, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की एक प्रवक्ता, हार्टमैन कॉलेज का एक विद्यार्थी समेत रुहेलखंड विश्वविद्यालय में हुई जांच में कई कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं। उधर, कोविड टीकाकरण अभियान के तहत मंगलवार को 15 से 17 वर्ष आयुवर्ग के 3901, 18 पार के 5071 लोगों को पहली और 24826 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लगी है।
फरीदपुर में भी कई शिक्षक संक्रमित : फरीदपुर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। कस्बे के श्यामसुंदर कन्या इंटर कॉलेज की अध्यापक रश्मि सिंह, मेथोडिस्ट गर्ल्स कॉलेज की वर्षा सिंह, पूनम विलकिंसन, दीपशिखा, सिल्विया मसीह, सतेंद्र कौर समेत कई शिक्षक कोरोना की चपेट में आ गई हैं। इन शिक्षिकाओं को स्वास्थ्य विभाग ने होम आइसोलेशन के लिए कहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें