फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 कुत्ते पिंजरे में कैद, मीट कारोबार बंद

Tue, 26 Apr 2016 01:21 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
विज्ञापन
‌‌िपपिंजरे में कुत्‍तते
विज्ञापन
 लगातार दबाव पड़ने के बाद प्रशासन सोमवार को हरकत में आया और 16 खूंखार कुत्तों को पकड़ लिया गया। हालांकि बिना लाइसेंस मीट की दुकान चलाने वाले कारोबारियों ने तीसरे दिन भी अपने शटर नहीं खोले।  
विज्ञापन

पीलीभीत की सोसायटी फार ह्मयूमन एंड एनिमल वेलफेयर संस्था के सदस्यों ने नगर पालिका, वन विभाग की टीम के साथ मोहल्ला नैनीताल रोड, मेला ग्राउंड, गणेश गेट, धोबी तालाब, सकलैनी नगर, मोहम्मदपुर गौटिया, श्यामाचरन गौटिया, नरायननगला, हरहरपुर में आवारा कुत्तों के खिलाफ अभियान चलाया। 16 खूंखार कुत्तों को पिंजरे में बंद कर मोहल्ला केशवपुरम स्थित पानी की टंकी के पास बने विशालकाय रूम में लाया गया। टीम का कहना है कि उनके एनजीओ में काम करने वाले डॉक्टर कुत्तों का टीकाकरण करने के बाद नसबंदी करेंगे। इसके बाद कुत्तों को छोड़ दिया जाएगा। 
उधर, नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक आरके यादव, वन विभाग के डिप्टी रेंजर गोविंद राम ने पुलिस के साथ मोहल्ला टांडा, शेखुपुरा, होली चौराहा, तलपुरा, मोहल्ला बाजार आदि इलाकेे में अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों पर छापा मारा। लेकिन सभी दुकानें बंद मिली।
विज्ञापन

 
ग्रामीणों ने टीम को घेरा
नगर से सटे गांव श्यामाचरण गौंटिया में कुत्ते पकड़ने गई टीम को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। उन्होंने कुत्तों को पकड़ने से मना कर दिया। टीम की गाड़ी को घेरकर ग्रामीण मारपीट पर भी उतारू हो गए। सूचना मिलते ही एसडीएम पारस नाथ मौर्य, सीओ प्रमोद यादव, इंस्पेक्टर अजय श्रोतिया और चौकी इंचार्ज सलाउद्दीन भी पहुंच गए। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया कि कुत्तों की नसबंदी करने के बाद गांव में छोड़ दिया जाएगा। 

अब बिजली कर्मी को नोच दिया
बिजली विभाग का संविदा कर्मचारी गनेश कुमार दोपहर करीब तीन बजे मोहम्मद पुर रोड पर बिजली के बिल बांट रहा था। इसी बीच चार कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। आसपास गुजर रहे लोगों ने कुत्तों को भगाया। उसे इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया।

मॉर्डन स्लाटर हाउस की फाइल खो गई
बहेड़ी। नगर के वर्षों पुराने स्लाटर हाउस को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बंद करा दिया था। इसके बाद इसी स्लाटर हाउस को मॉर्डन सलाटर हाउस बनाने के लिए दिल्ली के नेशनल मीट एंड पौलेट्री डिपार्टमेंट को पालिका प्रशासन ने आठ महीने पहले आवेदन किया था। इसमें 70 प्रतिशत पैसा भारत सरकार को देना था। 20 प्रतिशत प्रदेश सरकार देती और 10 प्रतिशत नगर पालिका या नगर निकाय को देना था।  कार्ययोजना बनाने के लिए दिल्ली की संस्था ने हैदराबाद की एक कंपनी से संपर्क करने को कहा लेकिन बाद में इसकी कार्ययोजना की फाइल कहां खो गई किसी को नहीं पता। उधर, चालीस मीट विक्रेताओं के लाइसेंस की वैधता 31 मार्च को पूरी हो गई। पालिका प्रशासन ने नवीनीकरण के लिए उन्हें बीस दिन का समय दिया था मगर किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। अब जबकि मीट विक्रेताओं के लाइसेंस बनने पर डीएम की ओर से रोक लगी हुई है अवैध रूप से मीट का कारोबार जारी है।

कुरैशी समाज के शोषण का आरोप
नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हाजी जमील अहमद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नगर पालिका प्रशासन ने बेकसूर दो कुरैशियों के खिलाफ मुकदमा कायम करा दिया। इस तरह से कार्रवाई से दहशत भरा माहौल है। कुत्तों को पकड़ने का जो काम प्रशासन अब कर रहा है वह पहले ही हो जाना चाहिए था। उधर, कुरैशी समाज के लोगों ने सपा नेता आरिफ वकील की अगुवाई में एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि मोहम्मद फारूख के खिलाफ चमडे़ और हड्डी का करोबार करने का झूठा मुकदमा कायम किया गया है। ज्ञापन देने वालों में वसीम कुरैशी, सद्दीक कुरैशी, शरीफ अहमद, अहमद रजा, शादाब, मुकीद ,रफीक अहमद आदि हैं। 


कोट
आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण के बाद छोड़ दिया जाएगा। इस नसबंदी के बाद उनके हार्मोंस में बदलाव आ जाता है। कुत्ते की काटने की प्रवृत्ति खत्म हो जाती है। नगर में मांस के अपशिष्ट फेंके जाने पर भी रोक लगाई जानी चाहिए। 
-गुरचरन जीत सिंह एनजीओ हेड 

पालिका को डीएम की ओर से सख्त निर्देश दिए गए हैं। अगर अवैध स्लाटर हाउस पकड़े गए तो संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज होगा। प्रशासन इस अभियान में किसी की नहीं सुनेगा। न ही अब पीछे हटा जाएगा।  
-पारस नाथ मौर्य, एसडीएम

बहेड़ी में कुत्तों को पकड़ने की टीम पहुंच चुकी है। जल्द ही खूंखार कुत्तों से लोगों को निजात मिलेगी। अब मीट की दुकानें बिना लाइसेंस के नहीं चल पाएंगी। एसडीएम से रोजाना की कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी जा रही है। 
विज्ञापन

-अरुण कुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें