फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली गौसगंज कांड: दूसरे समुदाय के लोगों को रविवार से बसाने की तैयारी; इलाके में 16 CCTV लगे, पीएसी तैनात

Sat, 21 Dec 2024 01:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, मीरगंज (बरेली)

सार

10 दिसंबर को सपा कार्यकर्ताओं ने भी डीएम व एसएसपी से मिलकर दूसरे समुदाय के लोगों को गांव में बसाने की मांग की थी। इसके बाद अलग-अलग दोनों समुदायों के साथ बैठकें कर गांव में शांति बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे पीड़ित पक्ष के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गांव गौसगंज में दूसरे समुदाय के लोगों को बसाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। गांव में कुछ दिनों पहले पुलिस चौकी स्थापित करने के बाद अब यहां पीएसी 35 जवानों की तैनाती कर दी गई है। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार रविवार से 24 से अधिक परिवारों के करीब 200 लोगों को बसाया जाएगा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मुस्लिम समाज की महिलाओं ने थाने पहुंचकर गांव में उनके परिवारों को फिर से बसाने की मांग उठाई थी। 10 दिसंबर को सपा कार्यकर्ताओं ने भी डीएम व एसएसपी से मिलकर दूसरे समुदाय के लोगों को गांव में बसाने की मांग की थी। इसके बाद अलग-अलग दोनों समुदायों के साथ बैठकें कर गांव में शांति बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया गया। थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बताया कि गांव में 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

ये है मामला
19 जुलाई को हुए सांप्रदायिक बवाल में पूर्व प्रधान हीरालाल के पुत्र तेजपाल की मौत हो गई थी और दर्जनभर लोग घायल हुए थे। इसमें पूर्व प्रधान हीरालाल की तहरीर पर दूसरे समुदाय के 50 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद से आरोपी गांव छोड़कर चले गए थे। इस मामले में फिलहाल, करीब 50 लोग जेल में बंद हैं।
विज्ञापन

दूसरे समुदाय के लोगों को गौसगंज गांव में बसाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस चौकी स्थापित करने के साथ ही डेढ़ सेक्शन पीएसी तैनात की गई है। - तृप्ति गुप्ता, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें