फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली में में मिले कोरोना के 157 और मामले, दो मौत

Fri, 04 Sep 2020 12:16 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
विज्ञापन
corona virus
विज्ञापन

बरेली में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। आईवीआरआई, लैब, ट्रुनेट और एंटीजन से हुई जांच में 157 व्यक्तियों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सभी संक्रमितों की ट्रेसिंग सर्विलांस टीम कर रही है। दो की मौत हुई है।

विज्ञापन


उधर लखीमपुर खीरी में गुरुवार को आई रिपोर्ट के मुताबिक 41 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। लखीमपुर तहसील क्षेत्र में सबसे ज्यादा 24 केस मिले हैं। इसके अलावा अन्य तहसीलों के गांवों में नए केस मिले हैं।

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में कुल 41 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिसमें पांच अन्य लैब एवं 36 एंटीजन से पॉजिटिव केस हैं। वहीं आरटीपीसीआर लैब से 261 निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। तहसील सदर के मोहल्ला महाराजनगर में एक, हाथीपुर कोठार में एक, पंजाबी कॉलोनी में चार, अर्जुनपुरवा में एक, शाहपुरा कोठी में एक, महाराजनगर में दो, बहादुरनगर में तीन, राजगढ़ में चार, शिव कॉलोनी में एक, नई बस्ती में एक, अटकोहना में दो, लालपुर में दो, काशीनगर में एक संक्रमित मिला है। 
विज्ञापन


तहसील गोला गोकर्णनाथ के बिजुआ में एक, मुन्नू गंज में दो, पंजाबी कॉलोनी में एक, नया गांव बांकेगंज में एक संक्रमित मिला है। तहसील निघासन के बंगला कुट्टी में दो, तहसील मितौली के कल्लुआ मोती में दो, औरंगाबाद में एक, मैगलगंज में दो संक्रमित मिले हैं। वहीं पांच संक्रमित व्यक्तियों की ट्रेसिंग चल रही है। जनपद में अब तक कुल 2491 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार के बाद 1803 पॉजिटिव केस के मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वर्तमान में कुल 660 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। वहीं अब तक 28 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

पीलीभीत में अस्थायी जेल में कोरोना मरीजों के लिए लगाई गई ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर चीफ फार्मासिस्ट को सीएमओ ने निलंबित कर दिया है। इससे अन्य स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें