फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजय कुमार साहू ने प्लाज्मा दान कर बचाई कोरोना संक्रमित की जान

Thu, 03 Sep 2020 08:38 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित के लिए प्लाज्मा दान करते अजय कुमार साहू, साथ में सरदार इकबाल सिंह बाले। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

रक्तदानी सरदार इकबाल सिंह बाले के प्रयासों से हो सकी मदद

बरेली। कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति की जान कोरोना मुक्त हो चुके एक युवक ने प्लाज्मा दान कर बचाई। युवक को कोरोना मुक्त हुए करीब डेढ़ माह से अधिक हो चुके हैं। संक्रमित युवक तक मदद रक्तदानी सरदार इकबाल सिंह बाले के प्रयासों से संभव हो सकी।
विज्ञापन

सरदार इकबाल सिंह बाले के मुताबिक, भोजीपुरा स्थित कोविड अस्पताल में भर्ती मीरगंज निवासी एक स्वैच्छि रक्तदाता रामनारायण गुप्ता ने उनसे संपर्क कर कोरोना पीड़ित के बारे में बताया। उनका कहना था कि उन्हें कोरोना संक्रमित के लिए बी पॉजिटिव प्लाज्मा की आवश्यकता है। उन्होंने डॉक्टरों के हवाले से कहा कि प्लाज्मा उन्हें कोरोना संक्रमित रह चुके व्यक्ति का ही चाहिए।
सरदार इकबाल सिंह बाले ने बताया कि उन्होंने कोरोना संक्रमण मुक्त हो चुके कई बी पॉजिटिव ग्रुप वालों से संपर्क किया, लेकिन किसी भी परिवार ने उन्हें मदद नहीं की। बताया कि कई परिवार वालों ने उनके साथ कुछ अंधविश्वास के चलते अभद्रता तक कर दी, लेकिन फिर भी उन्होंने अपनी तलाश जारी रखी। अचानक ही उनकी मुलाकात गली नवाबान में दवाओं का थोक कारोबार करने वाले अजय कुमार साहू से हुई।
विज्ञापन

यहां बता दें कि अजय बीती 28 जुलाई को कोरोना संक्रमण से पूरी तरह मुक्त और स्वस्थ्य होकर घर लौटे थे। अजय तुरंत ही प्लाज्मा दान करने को तैयार हो गए। इस पूरी प्रक्रिया में उन्हें लगभग साढ़े चार घंटे लगे। इस दौरान एसआरएसएस ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. मिलन जायसवाल, डॉ. आस्था आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें