फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम योगी करेंगे बदायूं सिंचाई परियोजना का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह ने अफसरों को बदायूं सिंचाई परियोजना के काम तेजी से पूरे करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का अक्टूबर में सीएम उद्घाटन करेंगे लिहाजा अफसर 15 जुलाई तक सारे कामों का स्थलीय सत्यापन कर देख लें कि ये काम पूरे हो गए हैं या नहीं।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में अफसरों की बैठक में सिंचाई मंत्री ने कहा कि नहरों में जहां पानी रुक रहा है, वहां समय से सफाई करा लें। मुख्य अभियंता रुहेलखंड नहर डिवीजन चार अधिकारियों की मानीटरिंग कमेटी बनाकर नहरों का निरीक्षण करें और उसकी रिपोर्ट भेजें। अगर कहीं कोई नहर कटती है तो जेई को तुरंत सस्पेंड करें और नहर काटने वाले पर एफआईआर कराएं। सिंचाई मंत्री ने अफसरों को सभी राजकीय नलकूप ठीक कराने के निर्देश दिए और कहा कि जिन नलकूपों का निर्माण होना है, उनमें तेजी लाई जाए। नदियों, मानव सरफेस वाटर को सुधारने के लिए काम करें। नदियों पर चेक डैम फाटक वाले बनाए जाएं। पानी का उपयोग कम करने के लिए जनता को जागरूक करें। बैठक में मुख्य अभियंता रुहेलखंड शरद कुमार, मुख्य अभियंता शारदा प्रवीण कुमार, अधीक्षण अभियंता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें