फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हफ्ते भर लीजिए तेज हवाओं और बारिश का मजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। सोमवार को भले ही भीषण गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे, लेकिन जुलाई के पहले सप्ताह के दूसरे दिन गर्मी और उमस छूमंतर हो जाएंगे। चार जुलाई तक मानसून दस्तक देने वाला है, लेकिन उससे पहले प्री-मानसून बारिश और तेज हवाओं का मजा लीजिए। चार जुलाई तक मानसून बरेली समेत पश्चिमी यूपी में पहुंचेगा। फिलहाल मौसम विभाग ने दो से सात जुलाई तक क्षेत्र के हिसाब से कहीं हल्की मध्यम तो कहीं झमाझम बारिश की भविष्यवाणी की है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह आसमान में काली घटाएं छा गईं और हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मगर, बाद में पूरे दिन उमस भरी भीषण गर्मी पड़ी। शाम तक गर्मी से हाल-बेहाल रहा। अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। दोपहर बाद तो धूप और उमस से बाहर जाने वाले लोग भी घरों में ही रहे। सड़कों पर सन्नाटे की स्थिति रही। रात का तापमान भी 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 4.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था। आद्रता 68 प्रतिशत पर बनी रही। इससे अगले 24 घंटे में हवा का रुख बदलने और बारिश होने के आसार हैं। लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि मानसून दस्तक देने वाला है। उससे पहले तीन दिन तक प्री-मानसून बारिश होगी। मानसून आने पर कहीं हल्की मध्यम तो कहीं मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। जुलाई के पहले हफ्ते की बारिश उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में होगी। कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं रहेगा। आसमान में गरज चमक के साथ बारिश के बीच तेज हवा भी चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें