बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मंगलवार से पोस्ट ग्रेजुएशन की काउंसलिंग शुरू की जाएगी, जो 13 जुलाई तक चलेगी। तय कार्यक्रम के अनुसार इसकी शुरुआत एमएससी से की जाएगी। पहले दिन बॉटनी, प्लांट साइंस के छात्र-छात्राओं को बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को दस्तावेजों के साथ काउंसलिंग फीस 300 रुपये का बैंक ड्राफ्ट ‘वित्त अधिकारी, एमजेपीआरयू’ के नाम बनवाकर ले जाना होगा।
परीक्षा समन्वयक के मुताबिक दो जुलाई को बॉटनी, प्लांट साइंस के 1-400 रैंक तक, तीन जुलाई को 400 से अधिक रैंक के अभ्यर्थी की काउंसलिंग होगी। चार जुलाई को जूलॉजी, एनिमल साइंस के लिए 1-400 और पांच जुलाई को 401-800 रैंक के अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल होंगे। छह जुलाई को फिजिक्स, एप्लाइड फिजिक्स के 1-400, सात जुलाई को 401-800 रैंक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। आठ जुलाई को केमिस्ट्री, एप्लाइड केमिस्ट्री के 1-400 और नौ जुलाई को 401-800 तक, 10 जुलाई को 801-1200 तक की रैंक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। 11 जुलाई को मैथ्स, एप्लाइड मैथ्स के 1-400, 12 जुलाई को 401 से अधिक रैंक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। 13 जुलाई को इंडस्ट्रियल केमिस्ट्री के सभी रैंक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। अभ्यर्थियों को सुबह नौ बजे इंडोर स्पोर्ट्स स्टेडियम के टेबिल टेनिस हॉल में पहुंचना होगा।