फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन लीग : खिलाड़ियों ने जीत के लिए बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हैप्पी फ्रेंड्स क्लब और रोट्रेक्ट क्लब बांस बरेली के संयुक्त तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही बैडमिंटन लीग के दूसरे दिन क्वॉर्टर और सेमीफाइनल के 70 मैच हुए। जिसमें खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बनाने के लिए दमखम दिखाया और जीत दर्ज करने के लिए खूब पसीना बहाया। फाइनल मैच रविवार को सुबह दस बजे से शुरू होंगे। जिसके बाद विजेताओं को पुरस्कार बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को अंडर 13 ग्रुप में युवराज और शौर्य का दबदबा रहा। इस जोड़ी ने लगातार प्री क्वॉर्टर, क्वॉर्टर और सेमीफाइनल मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाई। अंडर 15 में रोहित, विशाल और अभिनव, शौर्य ने सेमीफाइनल में जगह बना ली। अंडर 17 में शिवांग और विशाल ने फाइनल में जगह बनाई। आयुष्मान और अभि ने लगातार तीन मैचों में जीत दर्ज की। ओपन कैटेगरी में शिखर और नवीन ने बहुत ही रोमांचक मुकाबले में गर्वित और केशव को हराकर बढ़त बनाई। गर्ल्स जूनियर में इशा ने अवनि को हराकर फाइनल में जगह बनाई तो शिवानी तीन मैच जीत कर फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहीं। वहीं, गर्ल्स सीनियर कैटेगरी में वानी ने अनामिका को हराया और फाइनल में जगह सुनिश्चित की। इस दौरान संयोजक गौरव खंडेलवाल, अध्यक्ष राहुल गुप्ता, अभिषेक पाठक, सुमित और अन्य लोग मौजूद रहे।

ये रहे विजेता
अंडर 13 में अंगद और देवांश, युवराज और शौर्य, प्रणव और अभिनव, अंडर 15 में रोहित और विशाल, युवराज और आर्यमान, प्रेम और स्पर्श, अंडर 17 में शिवांग और विशाल, आयुष्मान और अभि, करन और सद्दाम क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। अंडर 15 में सचिन और सक्षम, शिवांग और विशाल, ओपन कैटगरी में शिखर और नवीन, गर्वित और केशव, गर्ल्स जूनियर में इशा, शिवानी, गर्ल्स सीनियर में राधिका, वानी क्रमश: प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें