फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच चौराहे खराब हुई रोडवेज बस, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। शाहजहांपुर रोड स्थित मालियों की पुलिया चौराहे पर रोडवेज बस खराब हो गई। इससे चौराहे पर लंबा जाम लग गया। काफी देर बाद बस को हटाया जा सका, इसके बाद भी यातायात सामान्य होने में करीब डेढ़ घंटा लग गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह पौने 11 बजे रुहेलखंड डिपो की एक बस बियावानी कोठी दिशा से मालियों की पुलिया की ओर आई और चौराहे से सेटेलाइट की ओर मुड़ने लगी। बीच चौराहे पर आड़ी तिरछी खड़ी बस बंद हो गई। ड्राइवर ने काफी कोशिश की, लेकिन बस स्टार्ट नहीं हुई तो वो मदद मांगने चला गया। इसके बाद तो चारों दिशा से वाहन फंसने शुरू हो गए। थोड़ी ही देर में चौराहे पर लंबा जाम लग गया। किसी तरह रोडवेज के अफसरों को सूचना मिली तो बस को करीब आधा घंटा बाद रोड से हटाया जा सका। होमगार्ड वाहनों को नियंत्रित नहीं कर पा रहे थे तो ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और जाम खुलवाने में जुटी। करीब साढ़े 12 बजे चौराहे पर जाम पूरी तरह खत्म हो सका। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें