फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहब तो छुट्टी देकर भूल जाते हैं.. फिर नोटिस थमाते हैं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। तेज तर्रार नगर आयुक्त सैमुअल पॉल एन. निगम के चीफ इंजीनियर एसके अंबेडकर को छुट्टी देकर भूल गए। इसके चलते स्मार्ट सिटी के टेंडर समय पर नहीं खुल सके और कमिश्नर ने नाराजगी जताई तो चीफ इंजीनियर को गैरहाजिर रहने का नोटिस थमा दिया। पूछा- क्यों न उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने चीफ इंजीनियर एसके अंबेडकर को दिए नोटिस में कहा है कि छह मई को उन्हें स्मार्ट सिटी के तकनीकी विभाग का प्रमुख बनाया गया। इसके अंतर्गत ई-निविदा संपन्न कराने की पूरी जिम्मेदारी उनकी है। स्मार्ट सिटी की चार परियोजनाओं की तकनीकी ई-निविदा 24 जून को खोली जानी थी। मगर निविदा खोलने के दिन न तो वह स्टेशन पर मौजूद रहे और न ही उनके डिजिटल सिग्नेचर उपलब्ध थे, जिसके चलते निविदाएं समय पर नहीं खोली जा सकीं। नगर आयुक्त ने चीफ इंजीनियर से तीन दिन में लिखित स्पष्टीकरण देने को कहा है, पूछा है कि उनके खिलाफ क्यों ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की शासन को संस्तुति की जाए। वहीं, इस मामले में चीफ इंजीनियर का कहना है कि वह लिखित में छुट्टी लेकर गए थे। नोटिस का जवाब निर्धारित समय सीमा में दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें